इंदौर न्यूज़ (Indore News)

गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 में से 5 सालों का रिकार्ड, पारा पहली बार 43.1 डिग्री पर

झुलसा रही गर्मी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान, दिन के साथ रात को भी गर्मी से राहत नहीं
इंदौर।  शहर (city) पर सूरज (sun) आग (fire) बरसाने लगा है। दिन में तेज धूप (sunshine) के कारण लगातार तापमान (temperature) में बढ़ोतरी हो रही है। कल पारा पहली बार 43.1 डिग्री पर जा पहुंचा। यह इस साल का सबसे ज्यादा तापमान था। इसके साथ ही इस तापमान ने मई का पिछले 10 में से 5 सालों का रिकार्ड भी तोड़ दिया। दिन के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है और रात को भी पारा 29 डिग्री के नीचे नहीं जा रहा है।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रही और अधिकतम रफ्तार 23 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले कुछ दिन तापमान ऐसा ही रहेगा। इस दौरान तापमान में और वृद्धि भी देखने को मिल सकती है और पारा 44 डिग्री के आगे भी निकल सकता है।


रिकार्ड तोड़ गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि कल दर्ज अधिकतम तापमान ने पिछले 10 सालों में सबसे गर्म दिन का रिकार्ड तो नहीं बनाया, लेकिन पिछले 10 में से 5 सालों का सर्वाधिक गर्मी का रिकार्ड जरूर तोड़ दिया। इसमें पिछले साल का सर्वाधिक तापमान का रिकार्ड भी शामिल है। जिन सालों का रिकार्ड कल टूटा है उनमें 2017 में दर्ज 42.8 डिग्री, 2019 में दर्ज 42.5 डिग्री, 2020 में दर्ज 42.4 डिग्री, 2021 में दर्ज 40.6 डिग्री और 2023 में दर्ज 42.7 डिग्री शामिल है। हालांकि पिछले 10 सालों में सर्वाधिक तापमान 2016 में 44.5 डिग्री के रूप में दर्ज है। वहीं इतिहास का सर्वाधिक तापमान 31 मई 1994 को 46 डिग्री के रूप में दर्ज है।

एक नजर पिछले 10 सालों में मई के मौसम पर
वर्ष अधिकतम तापमान तारीख
2014 43.2 30
2015 43.5 19
2016 44.5 19
2017 42.8 26
2018 43.2 29
2019 42.5 29, 31
2020 42.4 25, 26
2021 40.6 1
2022 43.4 13
2023 42.7 13
2024 43.1 19
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

Share:

Next Post

इन्दौर : महिला मंडल अध्यक्ष के आरोपों पर मंडल और वार्ड अध्यक्षों के बयान के बाद फाइनल हुई रिपोर्ट

Mon May 20 , 2024
  इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में भाजपा की महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की मंडल अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष के बीच हुए विवाद को लेकर बनाई गई जांच समिति (Investigation Committee) आज अपनी रिपोर्ट (Report) नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ( President Gaurav Ranadive) को सौंप देगी। विवाद के दौरान महिला पदाधिकारी ने एक वीडियो जारी […]