भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

गर्मी ने बिगाड़ी लोगों की हालत

भोपाल। राजधानी सहित मध्यप्रदेश में गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इस वजह से लोग रात के वक्त भी बाहर टहलते हुए नजर आए। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक गर्मी के तेवर इसी तरह तीखे बने रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. ममता यादव ने बताया कि मौसम पूरी तरह शुष्क होने के कारण मानसून पूर्व की गतिविधियां भी इस साल नहीं हुई हैं। इस कारणों की वजह से पूरे प्रदेश में तापमान अधिक बना हुआ है।



मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि भले ही बंगाल की खाड़ी में थोड़ी-बहुत मानसूनी हलचल बनी हुुई है, लेकिन अरब सागर में बीते एक सप्ताह से मानसून शिथिल बना है। हवाओं के साथ नमी नहीं आने के कारण मप्र में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी कुछ दिन और रहेगी, ऐसा अनुमान है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास मौजूद है। दक्षिण-पर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है, लेकिन मौसम प्रणालियां कमजोर होने के कारण वातावरण में नमी नहीं आ रही है।

Share:

Next Post

रोजाना 4 से 6 घंटे की कटौती से लोग परेशान

Tue Jun 7 , 2022
पूरे साल चलता है संधारण कार्य फिर भी नहीं थमती कटौती भोपाल। विद्युत विभाग का पूरे साल संधारण के नाम पर कार्य चलता रहता है, लेकिन इसके बाद भी इनका संधारण कार्य पूरा नहीं हो पाता है। इसके कारण साल भर शहरवासियों को बिजली कटौती से परेशान रहना पड़ता है। वर्तमान में मानसून पूर्व के […]