
नई दिल्ली। Holi 2026 इस बार सिर्फ रंगों और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि कुछ राशियों (Zodiac signs) के लिए सुनहरी किस्मत का संकेत भी लेकर आ रहा है। होली के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की दुर्लभ जुगलबंदी देखने को मिलेगी। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार इस समय बनने वाले ‘बुधादित्य’ और ‘शुक्रादित्य’ नामक दो शक्तिशाली राजयोगों का प्रभाव चार राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा, जिससे उनके जीवन में धन, सफलता और खुशहाली की बौछार होगी।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह होली आर्थिक समृद्धि लेकर आएगी। कहीं फंसा हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है और पुराने निवेश मुनाफे के रूप में सामने आएंगे। संतान से कोई गौरवशाली समाचार मिलेगा और ससुराल पक्ष के रिश्तों में मधुरता आएगी। आपके अधूरे प्रोजेक्ट्स अब हकीकत में बदलने का समय है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। नए धन के स्रोत खुलेंगे और बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और नई व्यावसायिक शुरुआत के लिए समय शुभ है। प्रॉपर्टी के लेन-देन में बड़ा लाभ मिल सकता है और घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों पर बुधादित्य और शुक्रादित्य दोनों राजयोग मेहरबान रहेंगे। अटके हुए सरकारी या निजी काम अब गति पकड़ेगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाहा अवसर मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी पार्टनरशिप या डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह होली करियर में बड़ी उपलब्धि का संकेत दे रही है। वर्किंग प्रोफेशनल्स को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। लंबे समय से चल रहे पैतृक संपत्ति विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। मामा पक्ष से आर्थिक या मानसिक सहयोग मिलेगा और कानूनी मामलों में चल रही भागदौड़ खत्म होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved