टेक्‍नोलॉजी

Honda ने मार्केट में लॉन्‍च की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, सिंगल चार्ज में चलेगी 412 किमी…इतनी है कीमत

नई दिल्ली (New Delhi)। ऑटो कंपनी Honda ने अपने ईवी सेगमेंट में विस्तार करते हुए Honda e:Ny1 इलेक्ट्रिक एसयूवी को यूरोप में पेश किया है। e:Ny1 में कुछ शानदार डिजाइन फीचर्स दिए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 412 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। e:Ny1 यूरोप में Tesla और Kia जैसी कुछ कारों की तुलना में एक कंफर्टेबल राइड प्रदान करेगी। यहां हम आपको Honda e:Ny1 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honda e:Ny1 EV की कीमत
कीमत की बात की जाए तो Honda e:Ny1 EV की अनुमानित कीमत लगभग $38,000 (लगभग 31,23,809 रुपये) हो सकती है। उपलब्धता की बात की जाए तो Honda e:Ny1 इस साल के आखिर में यूरोप में आएगी, लेकिन होंडा ने अभी तक कीमत के बारे में सटीक जानकारी प्रदान नहीं की है।

Honda e:Ny1 ईवी यूरोप में होंडा की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। यह एक ज्यादा कॉम्पैक्ट होंडा ई का एक बड़ा ऑप्शन है। e:Ny1 एक क्रॉसओवर एसयूवी है। मार्केट में आने के बाद होंडा की यह ईवी Kia Niro EV, Subaru Solterra और Volkswagen ID.4 समेत अन्य इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला करेगी।

Honda e:Ny1 की पावर और स्पेसिफिकेशंस
Honda e:Ny1 में 150kW सिंगल-मोटर फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस ईवी में 68.8kWh की बैटरी दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में 256 मील (412 किमी) की रेंज प्रदान कर सकती है। Honda e:Ny1 EV को डीसी के जरिए तेजी से चार्ज किया जा सकता है, जो कि 45 मिनट में 70% तक चार्ज करता है।

इंटीरियर की बात की जाए तो Honda e:Ny1 में शानदार फील के साथ काफी स्पेस मिलता है। ट्रांसमिशन चैनल न होने के चलते और लो फ्लोर सिस्टम ईवी के इंटीरियर को बड़ा बनाता है। e:Ny1 में 15.1 इंच की वर्टिकल-ओरिएंटेड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। वहीं क्रूज कंट्रोल और मीडिया बटन स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए हैं। डिजाइन के मामले में e:Ny1 में एक छोटा हुड और एक लंबी रूफ दी गई है जो कि रियर में नीचे की ओर ढलती है।

Share:

Next Post

दिल्ली, राजस्थान में अगले कुछ दिन मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

Tue May 16 , 2023
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ जगह हल्की बारिश का भी अनुमान है। वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना है, […]