
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संस्कारधानी प्रतिभाओं की भूमि है। मां नर्मदा की कृपा से समृद्ध इस शहर ने समाज के हर क्षेत्र में ऐसी विभूतियां दी हैं, जिन्होंने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
मुख्यमंत्री आज यहां मानस भवन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करने वाला सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष के 12 महीने और ज्योतिष की 12 राशियां जीवन के पूर्ण चक्र का प्रतीक हैं। उसी प्रकार समारोह में 12 विभूतियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा का अमृत है।
गौरव शिखर सम्मान से सम्मानित विभूतियां
मुख्यमंत्री ने समारोह में गौरव शिखर सम्मान से 12 विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ज्ञान ज्योति गौरव शिखर सम्मान से सुश्री रेखा चुडासमा को, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्मयोगी गौरव शिखर सम्मान से डॉ. कैलाश गुप्ता को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नारी शक्ति गौरव शिखर सम्मान से साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी को, संस्कृति कुटुंब प्रबोधन श्रेणी में संस्कार गौरव शिखर सम्मान से श्री नंदलाल नेगांधी को, युवाओं के लिए प्रेरणा हेतु किये गये कार्यों के लिए युवा गौरव शिखर सम्मान से श्री सरबजीत सिंह कलासी को, आचार्य वैदिक विद्वान ब्राम्हण श्रेणी में सनातन ज्ञान गौरव शिखर सम्मान से पंडित रोहित दुबे को, उद्योग के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए उद्योग गौरव शिखर सम्मान से नितिन चंडोक को, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए संजीवनी गौरव शिखर सम्मान से डॉ. वाई आर यादव को, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलमवीर गौरव शिखर सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार श्याम कटारे को, सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों की श्रेणी में वीरता गौरव शिखर सम्मान से ऑनरेरी नेवी सब- लेफ्टिनेंट आरएन तिवारी को, विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विधि रत्न गौरव शिखर सम्मान से वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन सिंह को तथा न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए न्यायरत्न गौरव शिखर सम्मान से न्यायमूर्ति जस्टिस देवव्रत माधव धर्माधिकारी को सम्मानित किया गया।
समारोह में ये विशिष्टजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, मप्र तीर्थ क्षेत्र एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया, विधायक अजय विश्नोई, डॉ अभिलाष पांडे, संतोष वरकड़े, नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजकुमार पटेल, जीओसी एचएस बिंद्रा, जस्टिस एचपी सिंह भी मंचासीन थे।
मुख्यमंत्री का डुमना पर आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज सिवनी में आयोजित कार्यक्रम के बाद डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ। जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजकुमार पटेल और पंकज दुबे, सोनू बचवानी, पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, भाजपा के दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। साथ ही डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रेवलर वाहन से समारोह स्थल पहुंचे सीएम
जबलपुर प्रवास पर आये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग अंदाज देखने मिला। मुख्यमंत्री ईंधन बचाने का संदेश देने डुमना एयरपोर्ट से अपनी पूरी टीम के साथ एक ट्रैवलर वाहन में बैठकर मानस भवन पहुँचे, जहाँ वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह में शामिल हुये। मुख्यमंत्री के साथ ट्रेवलर वाहन से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ अभिलाष पांडे एवं नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा के दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल, पूर्व मंत्री शरद जैन, पंकज दुबे भी समारोह स्थल पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने उर्मिला वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर प्रवास के दौरन मध्यप्रदेश हिन्दी एक्सप्रेस के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र वाजपेयी के शीतलपुरी स्थित निवास पहुंचकर उनकी मां श्रीमती उर्मिला वाजपेयी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। डॉ. यादव ने श्रीमती वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी तथा परिवारजनों से भेंट की। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे भी मुख्यमंत्री के साथ थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मोगरा का पौधा भी रोपा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved