टेक्‍नोलॉजी

HP ने अपनी ZBook सीरीज के तीन नए दमदार laptop किये पेश, जानें कीमत व फीचर्स


टेक कंपनी HP ने अपनी ZBook सीरीज को 8वीं जेनरेशन के लैपटॉप से अपग्रेड किया है। इसके अंतर्गत कंपनी ने तीन नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। मोबाइल वर्कस्टेशन टैग के साथ लॉन्च हुए ये लैपटॉप हैं- ZBook Studio G8, Power G8, और Fury G8 मॉडल्स। कंपनी ने इनमें इंटेल के 11वीं जेनरेशन के Core i9 vPro प्रोसेसर का प्रयोग किया है जिसके साथ Nvidia RTX A5000 GPU दिया गया है। डिस्पले भी आकर्षक फीचर के साथ आती है जिसमें उच्च रिफ्रेश रेट और प्रभावित करने वाली कलर क्वालिटी दी गई है। Windows 10 Pro और Windows 10 Home पर ऑपरेट करने वाले इन मॉडल्स को जून और जुलाई से कुछ चुनिंदा देशों में खरीदा जा सकेगा।

HP ZBook Power G8 laptop फीचर्स
ZBook Power G8 एचपी सिक्योरिटी सूट के साथ आता है। इसमें आईएसवी (ISV) सर्टीफिकेशन के साथ ही टाइल डिवाइस लोकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। लैपटॉप में इंटेल के लेटेस्ट 11वीं जेनरेशन के प्रोसेसर को Nvidia RTX A2000 GPU की कॉम्बीनेशन के साथ देखा जा सकता है। इसमें PCIe Gen 4 और 64GB की रैम देखने को मिल सकती है। यह लैपटॉप जून महीने में कुछ चुनिंदा बाजारों में खरीद के लिए उपलब्ध हो सकेगा।



HP ZBook Studio G8 Laptop फीचर्स
ZBook Studio G8 लैपटॉप में 15.6 इंच का ड्रीमकलर 4K टच OLED डिस्पले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। साथ ही HDR 500 का सपोर्ट भी है। इसमें आरजीबी कीबोर्ड दिया गया है। इसकी परफॉर्मेंस का भार 11वीं जेनरेशन के Intel Core i9-11900H प्रोसेसर पर डाला गया है। प्रोसेसर के साथ Nvidia RTZ A5000 या GeForce RTX 3080 GPU देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 32GB तक DDR4-3200 RAM के साथ 2TB तक की SSD स्टोरेज पेयर की जा सकती है। यह डिवाइस इस साल जुलाई महीने में कुछ चुनिंदा बाजारों में खरीद के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HP ZBook Fury G8 Laptop फीचर्स
ZBook Fury G8 में पैन्टोन डिस्पले का प्रयोग किया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसमें उच्च क्वालिटी की एल्यूमीनियम चेसीस का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस को इंटेल कोर i9 और 11वीं जेनरेशन के Xeon प्रोससेर्स के साथ लिस्ट किया गया है। साथ में Nvidia RTX A5000 GPU या AMD Radeon Pro GPU8 के साथ पेयर किया जा सकता है। इसमें 128 जीबी तक की रैम देखने को मिल सकती है। यह डिवाइस जुलाई 2021 से कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध करवा दी जाएगी। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से उन चुनिंदा देशों की सूचि जारी नहीं की गई है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इनकी कीमत के बारे में जानकारी साझा करेगी।

Share:

Next Post

अब गांवों में प्रशासन की धरपकड़

Sun May 16 , 2021
  देपालपुर,गौतमपुरा और बेटमा में पुलिस की टीम सक्रिय लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 100 लोगों को पकड़ा,50 को भेजा जेल इंदौर। जिला प्रशासन (District Administration) की टीम द्वारा लॉकडाउन (Lockdown)  का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीम […]