इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मिक्सोपैथी के विरोध में आज डॉक्टरों की भूख हड़ताल


इंदौर। मिक्सोपैथी (Mixopathy) को लेकर विरोध कर रहे शहर के डॉक्टर आज अरबिन्दो अस्पताल (Aurobindo Hospital) परिसर में भूख हड़ताल (Hunger Strike) कर रहे हैं। सुबह 10 बजे से शुरू हुई भूख हड़ताल शाम 8 बजे तक जारी रहेगी, जिसमें डॉक्टरों के साथ-साथ मेडिकल स्टूडेन्ट्स भी शामिल हुए।


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical, Association) मिक्सोपैथी का विरोध कर रही है, जिसमें आयुर्वेद डॉक्टरों को भी सर्जरी करने का अधिकार दिया जा रहा है। एलोपैथी डॉक्टर इसी को लेकर विरोध कर रहे हैं और इसी क्रम में आज अरबिन्दो अस्पताल में भूख हड़ताल की गई है। सुबह 10 बजे आईएमए की इंदौर शाखा के अध्यक्ष डॉ. सतीश जोशी और सचिव डॉ. साधना सोडानी के साथ मेडिकल विंग के 50 से अधिक स्टूडेन्ट भी हड़ताल में शामिल हुए हैं। रात 8 बजे तक भूख हड़ताल चलेगी, जिसमें आईएमए से जुड़े डॉक्टर भी शामिल होंगे। आज सुबह अस्पताल परिसर में शुरू हुई भूख हड़ताल के पहले अरबिन्दो के डॉ. विनोद भंडारी भी पहुंचे और डॉक्टरों के साथ मिलकर नए कानून का विरोध जताया। भूख हड़ताल में नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. जयलाल, डॉ. नटवर सारडा, डॉ. प्रियांशु आदि शामिल हुए।

 

Share:

Next Post

तलाक की अटकलों के बीच मेलानिया ट्रंप ने हटाए सभी Instagram पोस्ट

Sat Feb 13 , 2021
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) के सत्‍ता से हटने के बाद पत्‍नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) के साथ रिश्‍तों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि मेलानिया ट्रंप फ्लोरिडा जाने के बाद अपना ज्‍यादातर समय स्‍पा में बिता रही हैं। इसी कड़वाहट की वजह से मेलानिया और ट्रंप के […]