उज्जैन। कोरोना बीमारी के कारण लोगों में भय है और मंदिरों में भी भीड़ बढ़ गई है तथा इस बार गणेश प्रतिमाओं की अधिक बिक्री हुई। इसका कारण भी यही माना जा रहा है। कोरोना के 2 सालों ने गणेश उत्सव को फीका कर दिया था। इस बार कोरोना की मार कम होने से गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह बाजार में दिखा। गणेश की मूर्तियां भी इस दौरान खूब बिकी। करीब एक करोड़ का व्यापार हुआ है। उज्जैन शहर में 300 के करीब मूर्तिकार रहते हैं। उन्होंने पिछले साल से पीओपी की बड़ी मूर्तियां बनाकर रखी थी और इस बार उन पर प्रतिबंध लग गया था लेकिन पिछले साल की रखी हुई मूर्तियाँ शासन के प्रतिबंध के बावजूद मूर्तिकारों ने बेची, क्योंकि इन मूर्तियों में उनके लाखों रुपए फंसे हुए थे।
कोरोना के 2 साल में गणेश उत्सव का उत्साह फीका था। इस बार कोरोना की मार कम है इसलिए गणेश की मूर्तियाँ बाजार में खूब बिकी। 20 से लेकर 50 हजार रुपए तक की बड़ी मूर्तियाँ भी बाजार में बिकी। ऐसे में उज्जैन में आज गणेश जी की मूर्तियों का करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार हुआ। शहर के मूर्तिकार अब नवरात्रि के लिए माता जी की प्रतिमा और दीपावली के लिए लक्ष्मी जी की मूर्ति बनाने में लग जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष कोरोना के कारण शहर में गणेश स्थापना नहीं हुई थी, इस कारण प्रतिमा निर्माण करने वालों को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन इस बार अच्छी बिक्री से सभी खुश है।
विकास प्राधिकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण निगम मंडल भी खाली-कार्यकर्ताओं में निराशा उज्जैन। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बने समय हो चुका है तथा न तो नगर निगम चुनाव की कोई तारीख़ आ रही है और न ही महत्वपूर्ण निगम मंडलों में पदस्थापना की जा रही है। ऐसे में भाजपा के जमीनी और ताक़तवर नेताओं […]
उज्जैन। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई करने का आह्वान किया है, जिसके चलते उज्जैन सहित प्रदेशभर के मंदिरों में साफ-सफाई अभियान चल रहा है। वहीं सभी सरकारी दफ्तरों से लेकर पुलिस थानों में भी यह अभियान चलेगा, जिसके निर्देश पुलिस मुख्यालय ने भिजवाए हैं। पिछले दिनों धार्मिक […]
उज्जैन। प्रदेश के साथ-साथ जिले में संचालित जननी एक्सप्रेस सेवा को बंद कर दिया गया है। इस सेवा के बंद होने का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों पर पड़ा है। सेवा बंद होने से गाँवों से डिलेवरी के लिए शहर आने हेतु गर्भवती महिलाओं की समस्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि […]
प्रशासन ने सम्भाली कमान, उठाए सख्त कदम-दो बड़े आयोजन हो सकते हैं प्रभावित नागदा (प्रफुल्ल शुक्ला)। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उज्जैन जिला मुख्यालय से जारी संक्रमितों की सूची में नागदा का भी एक व्यक्ति शामिल है, इसे मिलाकर अब नागदा में अब तीन कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं। कल रात जारी सूची में […]