भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जरूरत पड़ी तो ठुठरती ठंड में रात 8 बजे तक चलेगी विधानसभा

भोपाल। मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रविवार शाम को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अहम फैसला किया है कि जरूरत पड़ी तो विधानसभा की कार्रवाई का समय बढ़ाएंगे। विधानसीाा रात 8 बजे तक चलेगी। हालांकि इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।
विधानसभा में 1632 सवाल विधायकों ने लगाए हैं। शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुक्रवार 23 दिसंबर, 2022 तक चलेगा। इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की पांच बैठकें होंगी। सत्र में ज्यादा सवाल होने के चलते सदन की कार्रवाई रात आठ बजे तक चलाने का फैसला हुआ है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी होने से लेकर रविवार तक विधानसभा सचिवालय में कुल 1632 प्रश्नों की सूचनाएं मिलीं हैं। इनमें 858 तारांकित प्रश्न और 774 अतारांकित प्रश्न हैं। जबकि ध्यानाकर्षण की 211, स्थगन प्रस्ताव की 5, अशासकीय संकल्प की 16, शून्यकाल की 67 सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को मिली हैं। 04 विधेयक भी विधानसभा सचिवालय को मिले हैं।


समय बढ़ाने पर दोनों दल सहमत
नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह ने कहा विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सर्वसम्मति से तय किया कि सत्र पूरे शांतिपूर्वक तरीके से चले। जरूरत पडऩे पर सत्र शाम 5:30 बजे के बाद भी चलाया जाए। नए विधायकों को बोलने का पूरा मौका मिले। जो जनता की समस्याएं हैं वो सदन में आ सकें इसके लिए अगर जरूरत पड़ेगी तो शाम के बाद भी सत्र चलाया जाए इसको लेकर दोनों दलों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है।

Share:

Next Post

1 माह बाद भी लोक निर्माण विभाग के स्थाई कर्मियों को नहीं मिला लाभ

Mon Dec 19 , 2022
उच्च न्यायालय के आदेशों का नहीं हो रहा पालन भोपाल। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में 6500 स्थाई कर्मी कार्यरत है उन कर्मचारियों में से 2500 स्थाई कर्मचारी उच्च न्यायालय से आदेश ले आए हैं कि उन्हें न्यूनतम वेतनमान एवं 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उच्च […]