भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बेटा भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाएगा तो उसे भी हरवाऊंगा: दिग्विजय

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस पार्टी से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। जो भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा या अन्य किसी दल में जाएगा उसे चुनाव हरवाने में पूरी ताकत लगा देंगे। यदि बेटा बेटा जयवर्धन सिंह या भाई लक्ष्मण सिंह भी दूसरे दलों में जाएंगे तो उन्हें भी पूरी ताकत के साथ चुनाव हरवाऊंगा। दिग्विजय ने कहा कि उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने भी एकबार कांग्रेस छोड़ी थी और भाजपा में चले गए थे। इसके बाद लक्ष्मण सिंह के बड़े भाई दिग्विजय सिंह से आज तक संबंध सामान्य नहीं हो सके हैं। लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस में रहते हुए भी दिग्विजय सिंह को ट्वीट के माध्यम से सलाह देते हैं और चांचौड़ा को जिला बनवाने की मांग को लेकर वे दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास पर धरना तक दे चुके हैं।

Share:

Next Post

वाजपेयी को शिवराज और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Sun Aug 16 , 2020
भोपाल । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने उनका स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। ग्वालियर में जन्मे श्री वाजपेयी के गृह प्रदेश मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में श्री वाजपेयी […]