जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) मध्‍यप्रदेश

मंडल और बूथ मजबूत होंगे, तो जिला और पार्टी भी सुदृढ़ होगीः विष्णुदत्त शर्मा

कटनी। कटनी जिले में भाजपा अगर हर चुनाव जीतती है,  तो इसका कारण यह है कि हमारे मंडल और बूथ मजबूत हैं। भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और मंडल अध्यक्ष भाजपा का महत्वपूर्ण अंग है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत हो, यही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। हमारा मंडल और बूथ मजबूत होगा तो जिला और पार्टी मजबूत होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को कटनी में मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कहा कि काम का विभाजन करें, तो आपकी ताकत बढ़ेगी।


संगठन मजबूत हो, तब सरकार बनती है

श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर कांग्रेस से अलग है,  तो उसका मुख्य कारण हमारे कार्यकर्ता के अंदर मौजूद कार्यकर्ता भाव है, जो हमेशा विद्यमान होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक अपनी कार्यपद्धति है और उसी के आधार पर हमारा काम नीचे तक पहुँचता है। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और संगठन की मजबूती से सरकार बनती है। बंगला में हमारे कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। बंगाल में हमारे कार्यकर्ता जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं। बंगाल में कल हमारी सरकार बनेगी, तो बूथ और मंडल स्तर के उन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत बनेगी, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। त्रिपुरा में अगर हमारी सरकार है, तो कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की मजबूती के कारण ही यह संभव हुआ है।

कार्यकर्ताओं के त्याग से भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टीः हितानंद शर्मा

 पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मंडल सर्वव्यापी ओर सर्वस्पर्शी हो,  इसके लिए आवश्यक है कि इसमें सभी का समावेश हो। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। इसलिए मंडल के हर बूथ एवं ग्राम केंद्र-नगर केंद्र पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के साथ-साथ रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है,  तो यह कई कार्यकर्ताओं के  त्याग और तपस्या का परिणाम है।

Share:

Next Post

किसी ने नहीं सुनी तो कलेक्टर के गाड़ी के सामने बैठ गई छात्रा

Tue Feb 23 , 2021
बैतूल। छात्रा का दोष सिर्फ इतना था कि वह शिक्षकों के पास ट्यूशन नहीं गई तो शिक्षकों ने छात्रा को जहां अनुपस्थित बता दिया वहीं वह नियमित छात्रा के रूप में परीक्षा देने के बावजूद भी उसे अंकसूची प्रायवेट परीक्षा की दी गई। हैरान-परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की लेकिन कोई […]