जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

अगर आप भी है बुखार से पीड़ित, तो इन 5 चीजों को खाने से मिल सकती है राहत

डेस्‍क। ऐसा नहीं है कि पहले से लोगों को बुखार नहीं आते थे बल्कि लोग पहले से बीमार होते हुए आए हैं। लेकिन इस बार बुखार आना इसलिए सामान्य नहीं है क्योंकि बुखार कोरोना संक्रमण होने का एक लक्षण भी है। हालांकि, ये भी जरूरी नहीं कि जो बुखार से पीड़ित है वो कोरोना का शिकार हुआ हो। ये बात तो जांच कराने के बाद ही पता चल सकती है।

लेकिन एक बात तो साफ है कि जब व्यक्ति बुखार से पीड़ित होता है, तब उसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर आहार की सही मात्रा खानी चाहिए। साथ ही खाना हल्का होना चाहिए जो खाने में आसान हो और आसानी से पच भी जाए। तो चलिए आपको ऐसे ही कुछ खाने की चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन आप बुखार से पीड़ित होने के दौरान कर सकते हैं।

नारियल पानी : बुखार के समय आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। ये आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ ही आपके पेट को भी हल्का महसूस करने में मदद करेगा। साथ ही इसमें ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स भी होता है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।


खिचड़ी : जब भी आप बुखार से पीड़ित हैं तो आपको खिचड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए। एक तो ये काफी पौष्टिक और पेट के लिए हल्की होती है और साथ ही ये आसानी से पच भी जाती है। जब बुखार में कुछ भी खाने का मन नहीं होता है। ऐसे में आप इस खिचड़ी को काफी पतली पीने के लायक बना सकते हैं। साथ ही इसमें कुछ सब्जियां भी मिला सकते हैं, जो हमारे शरीर को ताकत प्रदान करेंगी।

उपमा : बुखार के समय उपमा खाना भी एक अच्छा विकल्प है। सूजी और सब्जियों का इस्तेमाल करके आप इसे बना सकते हैं और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। इसके अलावा उपमा के सेवन से कब्ज में राहत मिलने में भी मदद मिलती है।

अंडा : अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन हमें बुखार के समय ऊर्जा और शक्ति हासिल करने में मदद करता है। यही नहीं अंडे में विटामिन- बी और बी12 की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है और इनकी मदद से हमारी इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है।

सूप : सब्जी का सूप या फिर चिकन सूप को तरल पदार्थों और इलेक्ट्रोलाइट्स का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। बुखार के समय हमें खाने से ज्यादा पीने वाली चीजों का सेवन करने का काफी मन करता है। ऐसे में सूप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। साथ ही ये आपको अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने में भी मदद कर सकता है।

Share:

Next Post

भगोड़ा मेहुल चोकसी डोमिनिका में गिरफ्तार, भारत को करना होगा इंतजार

Fri May 28 , 2021
नई दिल्‍ली/रोसेउ। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी व भगोड़ा मेहुल चोकसी (Punjab National Bank scam accused and fugitive Mehul Choksi) को डोमिनिका से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मध्य अमेरिकी देश एंटीगुआ से अचानक गायब हो गया था। अब उसे एंटीगुआ लाने की तैयारी की जा रही है। मेहुल की गिरफ्तारी डोमिनिका के […]