img-fluid

इंदौर के संजय सेतु पर निर्माणाधीन मकान के अवैध हिस्से ढहाए

April 28, 2026

  • सुबह-सुबह निगम के रिमूवल अमले ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई, पहले दिए थे नोटिस, नहीं हटाया निर्माण

इंदौर। नगर निगम के रिमूवल अमले ने आज सुबह साउथ तोड़ा में निर्माणाधीन मकान के कई हिस्से जेसीबी से ढहा दिए। कार्रवाई रोकने के लिए कुछ लोगो ंने अफसरों से बात भी की। तीन हजार स्क्वेयर फीट में हो रहे निर्माण के दौरान स्वीकृति के विपरीत चढ़ाव से लेकर गैलरी तक बना ली गई थी।

चंद्रभागा पुल से संजय सेतु तक निगम द्वारा नई सडक़ बनाई गई है और इस सडक़ के आसपास कई पुराने मकानों को तोड़ा गया था और उनमें से कई जगह नए मकानों का निर्माण हो रहा है। निगम द्वारा इसके लिए विभिन्न रहवासियों को भवन अनुज्ञा दी गई थी, लेकिन कई जगह स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य के चलते निगम द्वारा कई लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। लोगों को कहा गया कि अपने अवैध निर्माण हटा लें, लेकिन निगम की मोहलत के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाए तो आज सुबह निगम का रिमूवल अमला पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए क्षेत्र में पहुंच गया।


  • बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ निगम की टीम ने तीन हजार स्क्वेयर फीट पर बनाए जा रहे मकान के कई अवैध हिस्सों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक मकान मोहम्मद शफीख शेख 120, साउथ तोड़ा के नाम से है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने निगम के अधिकारियों से मोहलत भी मांगी, लेकिन उन्होंने मोहलत देने से इनकार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

    Share:

  • इंदौर के बाणगंगा में बनेगा बाणेश्वर लोक

    Tue Apr 28 , 2026
    15 करोड़ की लागत से बनने वाले लोक का भूमिपूजन कल प्राधिकरण को सौंपा काम… कलाकृतियों के साथ भव्य प्रवेश द्वार दो चरणों में होगा काम… मंत्री विजयवर्गीय ने की घोषणा   इंदौर। कांग्रेस के गढ़ के रूप में पहचाने जाने वाले बाणगंगा में भाजपा की सरकार द्वारा बाणेश्वर लोक का निर्माण किया जाएगा। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved