व्‍यापार

एक साल में विदेशी निवेशकों ने नौ महीने तक शेयर बेचे और तीन महीने तक खरीदे


मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने वित्तवर्ष 2021-22 में भारतीय शेयर बाजार से 1.4 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है। इन्होंने पूरे साल में 9 महीने में बिकवाली की है, जबकि 3 महीने में केवल खरीदी की है। ये निवेशक अक्तूबर, 2021 से लगातार शेयर बेच रहे हैं।

हाल के समय में 2021-22 पहला ऐसा साल रहा है, जिसमें भारी बिकवाली इन निवेशकों ने की है। इसके पहले के साल यानी 2020-21 में इन्होंने 2.7 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। 2020-21 में इन्होंने इसलिए निवेश किया क्योंकि कोरोना की वजह से तब बाजार में भारी गिरावट थी।


गिरावट में खरीदी करते हैं एफआईआई…
इस रुझान से यह पता चलता है कि ये निवेशक गिरावट में खरीदी करते हैं और तेजी मे मुनाफा वसूली करते हैं। विदेशी निवेशकों ने 2018-19 में 88 करोड़ की निकासी और 2015-16 में 14,171 करोड़ रुपये की निकासी की थी। 2008-09 में 47,706 करोड़ रुपये निकाले गये थे। अप्रैल-मई, 2021 में 12,613 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

Share:

Next Post

आज 88 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी 6414 करोड़ की राहत

Thu Apr 7 , 2022
शिवराज सरकार की सौगात… कोरोना काल का बिजली बिल होगा माफ कटनी के स्लीमनाबाद से मुख्यमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना का शुभारंभ भोपाल। कोरोना काल में बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए उपभोक्ताओं को अब राशि जमा करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत-2022 योजना […]