देश

कहासुनी में यात्री ने शख्स को जड़ा थप्पड़, पटरी पर गिरने से ट्रेन की चपेट में आया; CCTV में खुलासा

मुंबई। मुंबई (Mumbai) से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के रेलवे स्टेशन (railway station) पर एक युवक और महिला (young man and woman) में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि महिला के पति ने युवक को जोरदार थप्पड़ (hard slap) मार दिया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरियों पर जा गिरा। युवक ने ऊपर चढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन तभी एक ट्रेन आ गई और उसे कुचलते हुए चली गई। इस रोंगटे खड़े देने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

बता दें, यह घटना रविवार (Sunday) रात करीब 9:15 बजे सायन स्टेशन की है। पीड़ित की पहचान 26 वर्षीय दिनेश राठौड़ (Dinesh Rathore) के रूप में हुई है। दरअसल, 35 वर्षीय अविनाश माने और 31 वर्षीय उनकी पत्नी शीतल माने सायन स्टेशन (Sheetal Mane Sion Station) पर उतरे थे और मानखुर्द जाने की योजना बना रहे थे। तभी युवक ने शीतल को धक्का दिया, जिससे दोनों के बीच बहस होने लगी।


महिला ने दिनेश पर छाते से भी हमला किया। तभी अविनाश ने युवक को जोर से थप्पड़ मारा, जिससे वह पटरियों पर जा गिरा। पीड़ित ने ऊपर चढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन तभी ट्रेन आ गई और उसे बेरहमी से कुचल दिया। हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के दौरान भीड़ इकट्ठी हो जाती है। जैसे ही ट्रेन करीब आती है, लोग पीछे हट जाते हैं।

पुलिस ने बताया कि शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दंपती मौके से भाग गए थे। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर धारावी इलाके से अविनाश माने को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। दंपति पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।

Share:

Next Post

शामली से पाक जासूस गिरफ्तार, ISI को भेजी राफेल और सैन्य ठिकानों की फोटोज

Fri Aug 18 , 2023
लखनऊ। एसटीएफ मेरठ (Meeruth STF) ने शामली के मोहल्ला नोकुआं में छापेमारी की और छह दिन पहले पाकिस्तान की जेल (Jail) से रिहा हुए कलीम को हिरासत में ले लिया। टीम ने करीब दस घंटे तक कलीम से पूछताछ की। उसके पास से दो मोबाइल सिम और उर्दू में लिखे दस्तावेज मिले जो उसने वॉट्सऐप […]