img-fluid

इंदौर में दिन का पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा… रात का 2 डिग्री कम

April 18, 2026

इंदौर। शहर में दिन के तापमान में लगातार तेजी का दौर जारी है। वहीं कल रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान जहां सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा, वहीं रात का 2 डिग्री कम। तापमान में इस गिरावट के कारण रात को लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी भारी तेजी आने की संभावना है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.5 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और कल की अपेक्षा 3.7 डिग्री कम था। यानी 24 घंटों में ही रात के तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 22 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।


  • सोमवार को हो सकती है बूंदाबांदी
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहर के आसमान पर आज से ही बादल नजर आ सकते हैं। कल बादलों की आवाजाही और बढ़ेगी और परसों शहर में हलकी बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। इसके कारण दिन के तापमान में कमी आएगी और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। वहीं रात के तापमान में बादलों के कारण तेजी आने की संभावना है। बुधवार से मौसम फिर साफ होगा और तापमान में फिर बढ़त देखने को मिलेगी।

    Share:

  • इंदौर: रीजनल पार्क को फिर संवारेगा निगम, बाद में देंगे ठेके पर

    Sat Apr 18 , 2026
    टूटी जालियां, ब्लाक बदलने के साथ-साथ कई कार्य शुरू कराए इंदौर। रीजनल पार्क (Regional Park) को कुछ महीने पहले ठेके पर देने के टेंडर को लेकर बवाल मच गया था और उसके बाद अब निगम ने अपने स्तर पर बदहाल हो रहे रीजनल पार्क को संवारने के काम शुरू कराए हैं। पहले दौर में वहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved