भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

बीते एक साल में हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से दिलाए परिणामः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। प्रधानमंत्री जी कहते है कि चुनौतियों को अवसर में बदलना है और हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनौतियों को अवसर में बदला है। उपचुनाव के समय कमलनाथ ने कहा था कि भाजपा का संगठन हमारा टारगेट है। भाजपा कैडरबेस्ड संगठन है और सारी चुनौतियों का समाधान हमारा कार्यकर्ता बहुत ताकत के साथ करता है। भाजपा की शक्ति बूथ का कार्यकर्ता है। हमारे कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में यह दिखा दिया कि बूथ पर कार्यकर्ताओं की क्या ताकत है। बीते एक साल में हमारे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से परिणाम दिलाए हैं और इसी आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही।


प्रदेश संगठन को नं.-1 बनाने पर रहा फोकस

 प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा ने एक वर्ष पूर्व मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। इस दौरान मेरा प्रयास रहा है कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है,  मैं उसके अनुरूप बन सकूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के हमारे संगठन को कई मनीषियों ने खड़ा किया है। कुशाभाऊ ठाकरे जी से लेकर प्यारेलाल खण्डेलवाल, सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी जैसे लोगों ने संगठन को खड़ा किया है। बीते एक साल में उसी संगठन को आगे बढ़ाने, गति देने का प्रयास किया है। शर्मा ने कहा कि हमारा फोकस रहा है कि हम बूथ को और सशक्त तथा मजबूत बनाएं और उसी के आधार पर आगे बढ़ें। प्रदेश का हमारा संगठन पहले से आइडियल संगठन है। अब वर्तमान दौर के नए पैरामीटर्स के हिसाब से हमारा प्रदेश संगठन देश में नंबर-1 बन सके, बीते एक साल में इसी बात पर हमारा फोकस रहा है।

Share:

Next Post

आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

Mon Feb 15 , 2021
रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल सोमवार सुबह जैनम मानस भवन में आयोजित आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन कर उनसे प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है […]