उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

हीरामिल की चाल में युवक को घर में घुसकर मार डाला

  • रात में दो लोगों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा-शाम तक आरोपियों की होगी गिरफ्तारी

उज्जैन। हीरामिल की चाल में महिला मित्र के साथ रहने वाले युवक पर रात में घुसकर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद में यह वारदात की गई। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई थी।



देवागसेट थानाप्रभारी राममूर्ति शाक्य ने बताया कि अमन उर्फ सोनू पिता सत्यनारायण बैरागी हीरामिल की चाल में रहने वाली अपनी महिला मित्र के साथ पिछले माह से रह रहा था। कल रात महिला और उसका भाई तथा अमन घर पर थे तभी वहाँ पर सूरज पिता राजेश निवासी हामूखेड़ी और शेेरा उर्फ यशवंत निवासी मामलवासा वहाँ आए और उन्होंने अमन को आवाज देकर बाहर बुलाया लेकिन वह नहीं आया। इस पर सूरज और शेरा घर में जा घुसे और चाकू निकाल कर अमन पर हमला कर दिया। सीने में चाकू के वार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अमन की महिला मित्र और उसका भाई विशाल बचाने के लिए शोर मचाते रहे लेकिन कोई नहीं आया। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी वहाँ से बाईक पर सवार होकर भाग निकला। रात 8 बजे हुई हत्या के बाद देवासगेट पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। अमन हामूखेड़ी क्षेत्र का रहने वाला है तथा आरोपी और अमन के बीच पहले दोस्ती थी। कुछ दिन पहले अमन का विवाद वाहन टकराने को लेकर सूरज के पिता से ऋषिनगर में हो गया था और तभी से वह उससे दुश्मनी पाले हुए था। इसी के चलते कल सूरज ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रात में दोनों आरोपियों के घरों पर दबिश दी लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि आज शाम तक उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Share:

Next Post

ये है भारत की सबसे धनी महिला, इनके काम जानकर हर इंडियन को होगा गर्व

Fri Sep 10 , 2021
नई दिल्ली. देश की महिला अरबपतियों की बात करें तो सबसे ऊपर नाम आता है किरण मज़ूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) का। किरण मज़ूमदार बायोकॉन लिमिडेट की चेयरपर्सन है। अभी ताज़ा रिलीज़ हुई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List) 2021 ने किरण को भारत की सबसे अमीर महिला अरबपतियों (Billionaires) की लिस्ट में […]