img-fluid

इंदौर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल और आंगनवाड़ी के समय में किया बदलाव

April 16, 2026

इंदौर। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी (Heat) को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों (School Children) को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर (Collector) शिवम वर्मा ने स्कूलों और आंगनबाड़ियों (Anganwadis) के समय (Time) में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

नए आदेश के तहत अब जिले में कोई भी स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं होगा। यह फैसला बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।


  • आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब ये केंद्र सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होंगे, ताकि छोटे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।

    प्रशासन ने यह निर्णय मौजूदा तापमान और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम करने की कोशिश की गई है। इस फैसले से अभिभावकों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि बच्चे अब तेज धूप और गर्मी के बीच स्कूल जाने से बच सकेंगे।

    Share:

  • Rishabh Pant की चोट से टीम को झटका, मैदान छोड़कर लौटे बाहर

    Thu Apr 16 , 2026
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम(Bengaluru’s M. Chinnaswamy Stadium) में खेले गए मुकाबले के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बड़ा झटका लगा, जब कप्तान Rishabh Pant को कोहनी में तेज चोट लग गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved