बड़ी खबर

बांग्लादेश के साथ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द पूरा करेगा भारत : पीयूष

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बंगलादेश के साथ मुक्त व्यापार समझौते की प्रक्रिया को भारत शीघ्र पूरा करेगा। गोयल ने यहां बंगलादेश के साथ कृषि के द्विपक्षीय व्यापार पर ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बंगलादेश के साथ बाधामुक्त व्यापार प्रक्रिया शुरू करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है और इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग किया जाएगा।

बंगलादेश के साथ अभी भी कृषि उपज सहित कई वस्तुओं का व्यापार बाधा मुक्त है और इस दायरे का बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है और इस समझौते से दोनों देशों की आम जनता को लाभ मिलेगा। गोयल ने कहा कि दोनों देशों के सहयोग से लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

क्षेत्र की समृद्धि से दोनों देशों के किसान समुदाय को लाभ होगा। दोनों देशों के संबंधों ने पिछले छह महीनों में नयी ऊंचाईयों को छूआ है। क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध आदर्श माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव कर सकती है। दोनों पक्षों के बीच इस क्षेत्र में सहयोग कई चुनौतियों से निपटा जा सकता है। बंगलादेश मालवहन, सिंचाई, फसल बीमा, संस्थागत ऋण, कृषि आधारित उद्योग, विपणन तथा बीज, खाद, यूरिया और उर्वरक आदि के वितरण में भारत के अनुभव का लाभ उठा सकता है।

Share:

Next Post

मप्र में फिर शुरू होगा सर्दी का सितम

Wed Dec 23 , 2020
भोपाल । मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड में सप्ताह की शुरुआत से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मप्र में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। जल्द ही कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है क्योंकि हिंद महासागर से बादल उठने लगे हैं। 27 […]