img-fluid

कैलिफोर्निया में 954 करोड़ की कथित बैंक धोखाधड़ी, भारतीय मूल के फाइनेंसर महेंद्र माखीजानी गिरफ्तार

June 12, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) में कथित तौर पर एक बड़े बैंकिंग घोटाले का मामला सामने आया है। भारतीय मूल के 44 वर्षीय ग्रीन कार्डधारक फाइनेंसर महेंद्र माखीजानी (Mahendra Makhijani) को लगभग 954 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, उन्हें बुधवार सुबह न्यूपोर्ट बीच स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया।



  • मामले में आरोप है कि माखीजानी ने रियल एस्टेट लोन हासिल करने के लिए शेल कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया और फर्जी इंश्योरेंस दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक को गुमराह किया। जांच एजेंसियों का दावा है कि कथित धोखाधड़ी सितंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच की गई।

    अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, माखीजानी Cantor Group VLLC नामक कंपनी का संचालन करता है। आरोप है कि कंपनी को रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए बैंक से भारी अग्रिम फंडिंग मिली थी, जिसके दस्तावेजों में कथित हेरफेर किया गया।

    मामले की आधिकारिक पुष्टि United States Attorney’s Office for the Central District of California की ओर से की गई है। फर्स्ट असिस्टेंट अमेरिकी अटॉर्नी बिलाल एसायली के हवाले से बताया गया कि आरोपी के खिलाफ संघीय आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। वहीं, Internal Revenue Service Criminal Investigation (IRS-CI) के अधिकारियों ने भी जांच में वित्तीय अनियमितताओं और कथित फर्जीवाड़े के संकेत मिलने की बात कही है।

    जांच में यह भी आरोप लगाया गया है कि बैंक अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया गया और संपत्तियों पर नियंत्रण को लेकर दबाव बनाने की कोशिशें की गईं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अदालत में सुनवाई और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

    फिलहाल संघीय एजेंसियां मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन, शेल कंपनियों और दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं। यदि आरोप साबित होते हैं तो यह हाल के वर्षों में अमेरिका में सामने आए बड़े बैंकिंग धोखाधड़ी मामलों में शामिल हो सकता है।

    Share:

  • ‘वेलकम टू द जंगल’ की फीस पर बोले अक्षय कुमार: 1.8 करोड़ तो दूर, उतना भी नहीं मिला

    Fri Jun 12 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड(Bollywood’s) के खिलाड़ी कुमार(Khiladi Kumar) यानी अक्षय कुमार(Akshay Kumar) एक बार फिर अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’(Welcome to the Jungle) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च (trailer launch)के बाद जहां दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं अक्षय कुमार की फीस को लेकर भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved