देश

भारत की सबसे महंगी डील… 252 करोड़ में बिका फ्लैट

मुंबई। मुंबई के बालकेश्वर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में बना फ्लैट (Flat in an under construction building located in Balkeshwar area) 252 करोड़ रुपए में बिका है। यह भारत की अब तक की सबसे महंगी डील है। यह फ्लैट 18 हजार स्क्वेयर फीट एरिया का है। इसे जाने-माने उद्योगपति नीरज बजाज ने मैक्रोटेक डेवलपर्स कंपनी से खरीदा है। इसके पहले मुंबई में ही सबसे बड़ी डील हुई थी, जब वर्ली इलाके में वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन बी.के. गोयनका ने 30 हजार स्क्वेयर फीट एरिये का पेंट हाउस 240 करोड़ रुपए में खरीदा था। उल्लेखनीय है कि बजाज द्वारा खरीदा गया यह फ्लैट पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत में इतनी बड़ी डील से लोगों को आश्चर्य हो रहा है।

Share:

Next Post

जनसुनवाई में मजदूर की बेटी को लैपटॉप दिलवाने के साथ 9 दिव्यांगों को नि:शुल्क उपकरण और रेडक्रॉस से दिलवाई सहायता राशि भी

Wed Mar 15 , 2023
विधवा पेंशन पाने पहुंच गई दो पत्नियां… कलेक्टर हुए भौंचक इंदौर। कल मंगलवार को हुई जनसुनवाई में फिर पीडि़त पहुंचे, तो एक विधवा पेंशन के मामले में दो पत्नियां सामने आ खड़ी हुई, जिसके चलते कलेक्टर भी भौंचक रह गए और फिर उन्हें समझाया गया कि विवाह प्रमाण-पत्र और अन्य जानकारी लेकर आए, वहीं एक […]