इंदौर न्यूज़ (Indore News)

रायपुर में खराब मौसम के कारण इंदौर में एक घंटे अटका रहा इंडिगो का विमान

सुबह 6.05 बजे रायपुर जाने वाला विमान मौसम साफ होने के बाद 7.10 बजे हुआ रवाना

इन्दौर। देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय (monsoon active) हो चुका है। इसके कारण तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी हो रही है। इससे असर हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। आज सुबह रायपुर में खराब मौसम के कारण इंदौर से जाने वाला विमान एक घंटे से ज्यादा यहीं इंतजार करता रहा। मौसम साफ होने के बाद विमान को जाने की अनुमति मिल पाई।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-7112) सुबह 6.05 बजे इंदौर से रायपुर के लिए रवाना होती है और 7.55 बजे रायपुर पहुंचती है। यह इंदौर से जाने वाली सुबह की पहली उड़ान भी है। आज इस उड़ान से जाने के लिए 4.30 बजे से ही यात्री एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे। विमान भी तैयार था, लेकिन तय व्यवस्था के तहत जब रायपुर एयरपोर्ट से संपर्क किया गया तो बताया गया कि वहां मौसम खराब है। बारिश के कारण दृश्यता भी काफी कम है, जिससे विमान को उतारा जाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में विमान को यहीं रोकने के निर्देश मिले। इसकी जानकारी यात्रियों को देते हुए बताया गया कि मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट इंदौर से रवाना होगी। तय समय से 1 घंटे 5 मिनट बाद मौसम साफ होने के बाद यह फ्लाइट सुबह 7.10 बजे रवाना हो सकी। यह फ्लाइट 9 बजे रायपुर पहुंची। फ्लाइट के लेट होने के कारण रायपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पौन घंटा देरी से आई मुंबई फ्लाइट

सुबह जहां रायपुर फ्लाइट देरी से रवाना हुई, वहीं मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी करीब पौन घंटा देरी से इंदौर पहुंची। एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-635) सुबह 7.20 बजे मुंबई से रवाना होकर 8.40 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन आज यह फ्लाइट मुंबई से 8.10 बजे रवाना होकर 9.20 बजे इंदौर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह विमान कहीं बाहर से मुंबई आने के बाद मुंबई से इंदौर आता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लेट होने के कारण इंदौर आने वाली फ्लाइट भी लेट हुई। यह फ्लाइट इंदौर आकर 9.25 बजे दिल्ली जाती है। आने वाली फ्लाइट के लेट होने के कारण जाने वाली फ्लाइट भी देरी से रवाना हुई।

Share:

Next Post

इंडस्ट्री में अपने बुरे दौर पर Pooja Hegde ने खुलकर की बात, कहा- मेरे करियर में...

Mon Jun 27 , 2022
डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी पूजा के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। सफलता का स्वाद चखने के लिए एक्ट्रेस को कई उतार- चढ़ाव भी देखने को मिले। हाल ही में अभिनेत्री ने इंडस्ट्री […]