जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

Delhi, Mumbai के लिए Indigo की नई उड़ान शुरू

  • भाजपा कार्यकर्ताओं की कर्मियों से हुई झड़प
  • ये रहेगा शेड्यूल… मुंबई – जबलपुर – आगमन सुबह 8.20, प्रस्थान सुबह 8.45…. दिल्ली – जबलपुर – आगमन सुबह 10.20, प्रस्थान सुबह 10.50

जबलपुर। दिल्ली और मुंबई जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार से जबलपुर दिल्ली और जबलपुर मुंबई के लिए एक-एक उड़ान और शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस की दोनों उड़ानें आज शुक्रवार से उड़ान भरना शुरू कर दी। अगले सप्ताह जबलपुर-हैदराबाद और जबलपुर से इंदौर के लिए भी उड़ानें शुरू होना है। जबलपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए अभी स्पाइसजेट एयरलाइंस की उड़ान जारी है। अब इंडिगो एयरलाइंस भी इन दोनों रूटों पर अपनी उड़ानें शुरू करने जा रहा है। शुक्रवार से इंडिगो एयरलाइंस के दो विमान नियमित रूप से शहर आने लगे है। वहीं पत्रवार्ता के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का इंडिगों के साथ विवाद हो गया। अधिकारियों व नेताओं की मौजदूगी में जमकर नोंकझोक के बाद झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया।
आज शुक्रवार 20 अगस्त को सुबह 9 बजे डुमना एयरपोर्ट में नई वायुसेवा का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डुमना एयरपोर्ट पर इस नई फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत किया गया। नई फ्लाइट के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम को दिल्ली से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली संबोधित किया। भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिल्ली से ही सांसद राकेश सिंह भी शामिल हुए। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि सांसद राकेश सिंह के प्रयासों से जबलपुर से नई फ्लाइट शुरू हो रही है। दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली के अलावा दूसरी फ्लाइट मुंबई-जबलपुर-मुंबई के बीच रवाना हुई। साथ ही 28 अगस्त को जबलपुर से इंदौर और हैदराबाद के बीच भी दो और फ्लाइट इंडिगो शुरू करने जा रहा है। अभी जबलपुर से सबसे अधिक फ्लायर्स दिल्ली व मुम्बई के साथ हैदराबाद के लिए निकलते रहे हैं। इसे देखते हुए इसी रूट पर नई फ्लाइट शुरू हो रही है। जबलपुर को इंदौर से हवाई सेवा से जोडऩे की मांग अर्से से हो रही थी। हवाई सेवा के शुभारंभ के अवसर पर डुमना विमानतल पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । भाजपा विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी इंदु, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिदार्थ बहुगुणा व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

अव्यवस्थों पर भड़के भाजपाई, मचा हंगामा
इंडिगों एयरलाइंस द्धारा शुरु की गई नई उड़ान सेवा के दौरान आयोजित पत्रवार्ता में अव्यवस्थाओं को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। पत्रवार्ता के बाद भाजपा नेताओं ने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। जिस पर वहा के कर्मी भी बिफर गये। जिसके बाद जमकर धक्का मुक्की और हो हल्ला हुआ। भाजपा नगराध्यक्ष जीएस ठाकुर ने नाराजगी व्यक्त की तो वहीं उपाध्यक्ष जय सचदेवा कर्मियों के व्यवहार पर बिफर गये। बताया जा रहा है कि मीडिया कर्मियों के विरोध के बाद भाजपा नेताओं ने अव्यवस्थाओं पर आपत्ति दर्ज करायी थी। इसी को लेकर इंडिगों के कर्मियों से उनकी तींखी नोंकझोक शुरु हुई जो हाथापाई में बदल गई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जमकर दोनों ओर से झीनाझपटी कर एक दूसरे को अपशब्द कहे गये। वहीं मौजूद पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को दूर-दूर कर शांत कराया। वहीं कर्मियों की ओर से मामले की शिकायत दर्ज कराने की बात कहीं जा रहीं है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकयत दर्ज नहीं करायी गई थी।

 

Share:

Next Post

मायके में नवविवाहिता ने लगा ली फांसी, मौत

Fri Aug 20 , 2021
जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्रातंर्गत बढ़ैयाखेड़ा स्थित अपने मायके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि कुंडम पड़रिया मड़ई निवासी 20 वर्षीय देवेन्द्र बरकड़े ने सूचना दी कि तीन माह पूर्व उसका […]