img-fluid

इंदौर: मुफ्त की 122 दुकानें… वर्षों से किराया जमा नहीं किया, 8 दुकानें निरस्त, 80 और आज करेंगे

September 29, 2026

  • निगम मार्केटों में दुकानों का वर्षों से किराया नहीं जमा करने वालों की हो रही है पड़ताल

इंदौर। नगर निगम मार्केट विभाग की टीमों ने शहरभर के निगम मार्केटों की पड़ताल की तो पता चला कि 122 दुकानें ऐसी हैं, जिनका वर्षों से किराया निगम में जमा नहीं हुआ। कल ऐसी 8 दुकानों को निरस्त कर दिया गया और 80 दुकानें आज निरस्त की जाएंगी। नगर निगम के शहरभर में 105 से ज्यादा मार्केट हैं। इन मार्केटों का कुछ वर्षों पहले तक निगम को खासा किराया मिलता था, लेकिन धीरे-धीरे किराया आना बंद हो गया और मार्केटों की भी दशा खस्ताहाल होने लगी।


  • नगर निगम के अपर आयुक्त आकाशसिंह के निर्देश पर मार्केट विभाग की टीम ने सारे मार्केटों की पड़ताल शुरू की थी और वहां कागजात देखने के साथ-साथ किराया नहीं जमा करने वाले दुकानदारों की सूची बनाई गई और यह सूची कल अपर आयुक्त को सौंपी गई। इसके बाद 122 ऐसी दुकानें, जिनका किराया वषो्रं से निगम में जमा नहीं हो रहा था, उनमें से 8 दुकानों का आवंटन निगम द्वारा निरस्त कर दिया गया और आज 80 और दुकानों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे। अपर आयुक्त सिंह के मुताबिक लगातार सभी मार्केटों में निगम टीम पहुंचकर पड़ताल कर रही है। साथ ही कागजातों की भी जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि दुकानें किन-किनको आवंटित हुई थीं और वर्तमान में वहां कौन व्यापार-व्यवसाय कर रहा है।

    Share:

  • 35 की उम्र के बाद भी नहीं थमी विराट कोहली की रनों की भूख, 27 पारियों में 7 शतक, रिकॉर्ड बना रहा है दबदबा

    Tue Sep 29 , 2026
    नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम वनडे क्रिकेट(one day cricket) के उन बल्लेबाजों में शामिल है जिन्होंने लंबे समय तक अपने बल्ले से दुनिया भर के गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा है। उम्र बढ़ने के साथ जहां आमतौर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिलती है वहीं विराट कोहली(Virat Kohli) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved