img-fluid

इन्दौर: जंजीरवाला से कचरा ट्रांसफर स्टेशन तक 15 बाधक बाउंड्रीवाल ढहाई, रुका था निर्माण कार्य

July 04, 2026

इन्दौर। नगर निगम (Municipal council) की टीम ने कल शाम जंजीरवाला चौराहा (Zanjeerwala Square) से लेकर कचरा ट्रांसफर स्टेशन (Transfer Station) तक बनाई जाने वाली सडक़ के लिए 15 से ज्यादा बाउंड्रीवाल और अन्य बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की। वहां कई हिस्सों में सडक़ निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन जंजीरवाला से लेकर कई हिस्सों में बाधकों के कारण सडक़ निर्माण रुका था।


  • नगर निगम द्वारा जंजीरवाला चौराहा से लेकर कचरा ट्रांसफर स्टेशन होते हुए नेहरू नगर से अटल द्वार तक सडक़ बनाई जाना है। इसके लिए कई हिस्सों में बाधक मकान, दुकानों के हिस्से चिह्नित किए गए थे और उन्हें नोटिस देने के साथ-साथ क्लीयर साइट पर नगर निगम ने सडक़ निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया था। लक्ष्मी मेमोरियल हास्पिटल से लेकर कई हिस्सों में सडक़ निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन वहीं दूसरी ओर पलासिया के कचरा ट्रांसफर स्टेशन से लेकर जंजीरवाला तक कई बहुमंजिला इमारतों और अन्य बंगलों की बाउंड्रीवाल के कारण काम रुका पड़ा था। कल नगर निगम के अधिकारियों ने वहां कार्रवाई का अभियान चलाया और कई मल्टियों की सडक़ तक बनी बाउंड्रीवाल ढहा दी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक 15 से ज्यादा बाउंड्रीवाल तोड़ी गईं। अब वहां मलबा हटाने के बाद सडक़ निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    पार्किंग से गाडिय़ां निकालना मुश्किल
    कल निगम की कार्रवाई के बाद कई मल्टियों की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई तो उसका मलबा वहीं पड़ा हुआ है, जिसके चलते कई छोटे-बड़े वाहन वहां से आ-जा नहीं पा रहे हैं। कई रहवासियों ने इसकी शिकायत अफसरों को की तो अफसरों ने कहा कि आज से वहां मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा। उक्त रोड की सबसे ज्यादा बाधाएं नेहरू नगर से अटल द्वार के बीच हैं, जिन्हें रहवासियों की सहमति के बाद हटाने की कार्र्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • पानी में समाए घाट-मंदिर, शिप्रा में बाढ़, बडऩगर की उफनती पुलिया में बह गए अधिकारी

    Sat Jul 4 , 2026
    शनिवार। उज्जैन, देवास (Ujjain, Dewas) और इंदौर (Indore) में मूसलधार बारिश (Torrential rain) से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिप्रा नदी उफान पर है और रामघाट के कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। वहीं बडऩगर में शॉर्टकट के चक्कर में उफनती पुलिया पार कर रहे सहायक सचिव बाइक समेत बह गए। 13 घंटे बाद भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved