इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

INDORE : 32 मार्गों पर दौडऩे लगी 180 सिटी बसें

  • बढऩे लगे यात्री भी… आज बसों की संख्या बढ़ाई… उज्जैन, भोपाल सहित अन्य मार्गों पर भी बढ़ी मांग

इंदौर। बीआरटीएस कॉरिडोर सहित शहर के 32 रुटों पर आई बस और सिटी बसें दौडऩे लगी हैं। आज से सवारियों में और इजाफा होगा, क्योंकि दफ्तर सहित अन्य व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। बाहरी बसों का परिवहन तो अभी कम है, लेकिन अंतरराज्यीय परिवहन लगातार बढ़ रहा है। इंदौर, भोपाल सहित अन्य रुटों पर भी बसें दौडऩे लगी है। अभी लॉकडाउन के दौरान लोकसेवा परिवहन भी बंद थे, सिर्फ ऑटो रिक्शा ही चल रही थी। हालांकि संक्रमण के भय के चलते अधिकांश लोग लोकसेवा वाहनों के इस्तेमाल से बच भी रहे हैं। मगर अब गतिविधियां शुरू होने के चलते सिटी बस का उपयोग भी बढऩे लगेगा।


एआईसीटीएसएल के सीईओ और निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी के मुताबिक धीरे-धीरे बसों की संख्या बढ़ रही है और अब लगभग सभी रुटों पर बसें दौडऩे लगी है। पिछले दिनों 72 दिनों के बाद बसों का संचालन फिर शुरू किया गया। बीआरटीएस कॉरिडोर पर 30 से अधिक आई बसों का संचालन चल रहा है, तो शहर के अन्य 30 से अधिक रुटों पर भी 150 से ज्यादा सिटी बसें दौड़ रही हैं। शुरुआत में सिर्फ 43 बसें चलाई थी, जिनकी संख्या बाद में बढक़र 125 और आज 180 बसें हो गई हैं। इनमें मिडी बस, सीएनजी चलित बसें भी शामिल हैं। शुरुआत में तो यात्रियों की संख्या कम थी, मगर अब धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। कल रविवार को भी कुछ बसें चलाई गई, मगर यात्रियों की संख्या कम रही। मगर आज सोमवार से 32 रुटों पर 180 बसें दौडऩे लगी। अंतरराज्यीय बसों का संचालन भी अभी कम है। राजस्थान के लिए बसों की आवाजाही जारी है। महाराष्ट्र सहित अन्य बसें बंद हैं, मगर राज्य के भीतर यानी उज्जैन, भोपाल और अन्य मार्गों पर संचालन शुरू हो गया है।


Share:

Next Post

पूर्व पार्षद की पत्नी सहित अन्य के खिलाफ दायर पुलिस प्रकरण में और खुलासे, गैलेक्सी पार्क के साथ पीस पाइंट में भी कई गड़बडिय़ां

Mon Jun 28 , 2021
बंधक रखे भूखंड बेचे, गार्डन का एरिया घटाया, खा गए सडक़ों की चौड़ाई इंदौर।  बंधक भूखंडों (Mortgage plots) को बेचकर एक करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में पुलिस ने पूर्व पार्षद प्रीतम माटा (Pritam Mata) की पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज किए हैं। खंडवा रोड स्थित गैलेक्सी पार्क (Galaxy […]