इंदौर न्यूज़ (Indore News)

INDORE : भ्रष्ट इंजीनियर का भोपाल में लॉकर भी मिला, आज खुलेगा, एक दर्जन बैंक खाते भी

कल पकड़ाए थे दो भ्रष्ट अफसर… अब कई राज खुलेंगे…
इंदौर।  लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने कल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के इंजीनियर राकेशकुमार सिंघल (Rakesh Kumar Singhal) को रिश्वत के रूप में 11 लाख की चेन और 50 हजार रुपए नकद लेते रंगेहाथों पकड़ा था। इसके बाद उसकी संपत्ति (Property) की भी जांच शुरू कर दी थी। रात तक लोकायुक्त भोपाल (Lokayukta Bhopal) की टीम ने उसकी करोड़ों की संपत्ति (Property) का पता लगा लिया था। देर रात उसके घर से एक लॉकर के भी दस्तावेज मिल गए। इस लॉकर को आज खोला जाएगा। इसके अलवा एक दर्जन बैंक खातों (Bank Accounts) और लाखों की पॉलिसियों के कागजात भी मिले हैं। इनकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। इंदौर से भी एक टीम आज भोपाल जाएगी।


लोकायुक्त इंदौर (Lokayukta Indore) की टीम ने कल 24 घंटे के अंदर दो भ्रष्ट अफसरों (Corrupt Officers) को ट्रैप किया था। खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा (Dharmendra Sharma) को उसके घर के नीचे ही गार्डन में राशन दुकान (Ration Shop) के मालिक से 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था तो इंजीनियर को 11 लाख की चेन और 50 हजार के साथ ट्रैप किया था। इंजीनियर के खिलाफ शाम से ही लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। इसके लिए भोपाल लोकायुक्त पुलिस की टीम को कार्रवाई के लिए कहा गया था। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने रात तक उसके नेहरू नगर में एक चार मंजिला मकान, राजदीप सोसायटी में फ्लैट, उसके घर से 33 लाख नकद, दो चार पहिया वाहन का पता लगा लिया था।


डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल ( DSP Praveen Singh Baghel) ने बताया कि रात में सिंघल के घर से एक लॉकर का भी पता चला है। यह लॉकर नेहरू नगर (Nehru Nagar) की एक्सिस बैंक (Axis Bank) में है। इसको आज खोला जाएगा। इसमें भी लाखों रुपए और सोना मिलने की उम्मीद है। उसके घर से दो सौ ग्राम सोने के जेवरात मिले हैं। इसके अलावा घर से एक दर्जन बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। इन खातों की डिटेल बैकों से ली जा रही है। इसके अलावा लाखों की पॉलिसियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसका वर्तमान में एक लाख रुपए वेतन था। इस हिसाब से ही अब तक उसकी कई गुना अधिक संपत्ति (Property) का खुलासा हो चुका है। इसके अलावा नीलबड़ी में एक जमीन के भी दस्तावेज मिले हैं। उसकी भी जानकारी निकाली जा रही है।

Share:

Next Post

रंगरेलियां मना रहा था इंस्पेक्टर, तभी पहुंच गई पत्नी और फिर शुरू हुआ दे दना दन

Tue Nov 9 , 2021
कानपुर: उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर (Kanpur) में पराई औरत के साथ इश्क फरमा रहे पुलिस इंस्पेक्टर की पिटाई का मामला सामने आया है. ये पिटाई किसी और ने नहीं बल्कि अपने पति को दूसरी औरत की बाहों में देखकर बौखलाई पुलिसवाले की पत्नी ने की. ‘रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ धरा गया’ दैनिक हिंदुस्तान में […]