
इन्दौर। रात को हाइवे पर भीषण सडक़ हादसा हो गया, रोड निर्माण के लिए चल रहे रोलर में पीछे से एक स्क्रैप से भरा ट्राला जा घुसा। हादसे में ट्राला का अगला हिस्सा दब गया और उसमें सवार ड्राइवर और क्लीनर को चोंटे आई है।
बताया जा रहा है कि उज्जैन से ट्रक में स्क्रेप भरकर भवानी नगर के पिता-पुत्र ड्राइवर-क्लीनर इंदौर की तरफ ट्राला लेकर आ रहे थे। इस बीच धरमपुरी के पास साईं विहार कॉलोनी के सामने से जा रहे रोड रोलर में ट्राला घुस गया। रोड रोलर में पीछे कोई लाइट नहीं चल रहा था, जिसके चलते ट्राला चला रहे ड्राइवर को वह दिखा नहीं और हादसा हो गया। घटना में ट्राले का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया। उसमें सवार ड्राइवर और क्लीनर को लोगों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पतला पहुंचाया। जब हादसा हुआ तब उस क्षेत्र में तेज बारिश भी हो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्राले और रोलर को जब्त कर थाने ले जाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved