img-fluid

इंदौर: 10 जिलों के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के लकी ड्रॉ पर सांठगांठ के आरोप

June 19, 2026

ड्रॉ से पहले जिन दो नामों की जताई थी आशंका, वही निकले प्रतिनिधियों ने लगाया सॉफ्टवेयर से सेटिंग का आरोप

इंदौर। एचपीसीएल (HPCL), बीपीसीएल (BPCL)और इंडियन ऑइल (Indian Oil) की एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप (LPG distributor) के लिए 10 जिलों के आवेदकों का इंदौर (Indore) कलेक्टर कार्यालय में ऑनलाइन लकी ड्रॉ विवादों में घिर गया। खंडवा से पहुंचे प्रतिनिधियों ने चयन प्रक्रिया को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि यह लकी ड्रॉ नहीं, बल्कि पहले से तय नामों को चुनने का खेल था।



  • प्रतिनिधियों का दावा है कि ड्रॉ शुरू होने से पहले ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को दो नाम लिखकर दिए थे और कहा था कि यदि प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं हुई तो इन्हीं नामों की लॉटरी निकलेगी। आरोप है कि कुछ ही देर बाद उनमें से 1 नाम चयनित घोषित किया गया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे। एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑइल कंपनी के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर निश्चित करने के लिए इंदौर जिले में कलेक्टर कार्यालय में ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से नीलामी की गई। सुबह से हुई प्रक्रिया में दोपहर तक हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई और खंडवा के प्रतिनिधि अनिल धरवा ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन सिस्टम केवल दिखावा था। उनके अनुसार सॉफ्टवेयर को इस तरह संचालित किया गया कि पहले से तय लोगों के नाम ही निकलें। उन्होंने कहा कि कई बार मांग करने के बावजूद अधिकारियों ने लॉटरी सॉफ्टवेयर का डेमो नहीं दिखाया और न ही आपत्तियों पर कोई सुनवाई की।

    कलेक्टर को भेजी जानकारी
    विवाद बढऩे पर कक्ष क्रमांक 210 में मौजूद तहसीलदार नारायण नांदेड़ा ने लोगों को शांत कराया और मामले की रिपोर्ट कलेक्टर शिवम वर्मा को भेजने की बात कही। इंदौर, उज्जैन, मंडला, खंडवा सहित 10 जिलों के आवेदक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। उक्त प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं कि यदि ड्रॉ पूरी तरह पारदर्शी था तो सॉफ्टवेयर का डेमो दिखाने में हिचकिचाहट क्यों रही और यदि प्रतिनिधियों की आशंका के अनुरूप वही नाम निकले तो क्या इसकी स्वतंत्र जांच होगी। मिलीभगत और सॉफ्टवेयर में हेरफेर के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    Share:

  • इन्दौैर में चौथी मंजिल से संदेहास्पद तरीके से गिरी नीट की तैयारी कर रही छात्रा, मौत

    Fri Jun 19 , 2026
    मोबाइल पर बात कर रही थी, तेजाजी नगर पुलिस कर रही जांच…दो दिन बाद था पेपर इंदौर। देर रात को बिलावली इलाके (Bilavali area) में एक छात्रा (Student) संदेहास्पद तरीके से चौथी मंजिल से गिर गई। परिजन उसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। वह नीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved