img-fluid

इन्दौर: अन्नपूर्णा से सुदामानगर की नई लिंक रोड पर लगेगी अटलजी की प्रतिमा

May 31, 2026

1 करोड़ 10 लाख की लागत से प्रतिमा बनेगी और स्थल को संवारेंगे

इन्दौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा अन्नपूर्णा (Annapurna) से सुदामा नगर (Sudamanagar) लिंक रोड (Link Road) बनाने का काम किया जा रहा है और अब उस मार्ग पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी (Atalji) की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए निगम ने आज टेंडर जारी किए हैं और 1 करोड़ 10 लाख से प्रतिमा के साथ-साथ स्थल को संवारा जाएगा।



  • अन्नपूर्णा क्षेत्र की सडक़ का काम पिछले कई दिनों से चल रहा था और अब अंतिम दौर में है, वहां कुछ हिस्सों में बचे काम पूरे कराए जा रहे हैं। इसके लिए निगम ने वहां बड़े पैमाने पर कई बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई की थी और अब उक्त सडक़ पर निगम द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। निगम अधिकारियोंं के मुताबिक इसके लिए कुछ एजेंसियों को जिम्मा सौंपा जाएगा और इसी के चलते आज निगम द्वारा टेंडर जारी किए गए हैं। प्रतिमा स्थल के आसपास आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के साथ-साथ ग्रीन बेल्ट का हिस्सा भी तैयार किया जाएगा। प्रतिमा निर्माण से लेकर अन्य कार्यों के लिए करीब 6 माह से अधिक का समय लगेगा और इस बार निगम के अफसरों को इस बात की जिम्मेदारी दी गई है कि प्रतिमा निर्माण से लेकर वहां चल रहे कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उक्त सडक़ अन्नपूर्णा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सडक़ है। पहले वाहन चालक आसपास की छोटी गलियों से अन्नपूर्णा से सुदामानगर रिंगरोड तक पहुंचते थे, लेकिन अब वहां करोड़ों की सडक़ की सौगात मिली है।

    Share:

  • West Bengal: अब हुगली में कल्याण बनर्जी पर हमला! सिर में चोट लगने का दावा, भाजपा बोली- वे बस ड्रामा कर रहे

    Sun May 31 , 2026
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हुगली (Hooghly) स्थित चंडीतला पुलिस स्टेशन के सामने तृणमूल सांसद (TMC MP) कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) पर हमले की जानकारी सामने आई है. टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP workers) ने उन पर हमला किया और उनके सिर पर पत्थर या गेंद जैसी चीज (वस्तु) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved