img-fluid

इंदौर: शादी में नाचने को लेकर हुए विवाद में हमला

April 19, 2026

  • चंदननगर के सिरपुर और मल्हारगंज इलाके में हुई घटनाएं

इन्दौर। नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला कर दिया, उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। चंदननगर इलाके के सिरपुर काकड़ में एक शादी समारोह था, जहां नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक 18 साल के कृष्णा पिता पप्पू मेहता निवासी सिरपुर काकड़ पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कृष्णा को संभाला और फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अभी हमलावरों की जानकारी नहीं मिल पाई है।


  • विवाद में युवक पर चाकू से हमला
    इंदौर। मल्हारगंज इलाके में आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला हो गया। पुलिस ने बताया कि इंदिरा नगर के रहने वाले 29 वर्षीय गुलशन पिता श्रवण को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर वहीं के कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

    Share:

  • Indian Oil ने लॉन्च किया इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम.... गैस-बिजली के बगैर बनेगा खाना

    Sun Apr 19 , 2026
    नई दिल्ली। बढ़ती एलपीजी कीमतें (Rising LPG prices) और कई जगहों पर सप्लाई की दिक्कतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हर महीने महंगा होता सिलेंडर (Cylinder Expensive) अब घर के बजट पर भारी पड़ रहा है। ऐसे समय में लोग ऐसे ऑप्शन तलाश रहे हैं जो सस्ते हों, भरोसेमंद हों और लंबे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved