
इन्दौर। नगर निगम (Municipal council) अफसरों के काम जगजाहिर है और ऐसे काम करते हैं कि लोगों की फजीहत ना हो तो कैसे मालूम पड़े कि काम हो रहा है। इसी राह पर मेट्रो (Metro) के कामकाज भी चल रहे हैं। पिछले दो माह से शिवाजी मार्केट (Shivaji Market) की सडक़ का कबाड़ा कर दिया गया। दोनों लेन को 8-8 फीट की कर वहां दोनों ओर के फुटपाथ (footpaths) ही बंद कर दिए गए। अब पैदल गुजरने वालों की फजीहत हो रही है और वे मुख्य सडक़ से ही गुजरते हैं, ऐसे में वहां दुर्घटना का भी खतरा भी रहता है।
मेट्रो के कामकाज के कारण अब कई क्षेत्रों में रहवासियों की फजीहत हो रही है। बड़ा गणपति से लेकर कई अन्य हिस्सों में चल रहे कार्यों के चलते ट्रैफिक का कबाड़ा हो रहा है और रोज जाम लग रहा है। मेट्रो के अधिकारियों ने ही निगम के कुएं-बावड़ी संरक्षण के अभियान को दरकिनार कर रानीसराय की वर्षों पुरानी बावड़ी भी बिना किसी अनुमति के बंद कर दी। यह सिलसिला जारी है और अब शिवाजी मार्केट की सडक़ों का कबाड़ा कर दिया गया है। पिछले दो माह पहले वहां अस्थायी बैरिकेड््स लगाकर सडक़ें दो भागों में विभाजित कर दी गई और प्रत्येक सडक़ बमुश्किल 8 से 10 फीट ही चौड़ी है। ऐसे में वहां सिटी बस निकलने के दौरान सबसे ज्यादा फजीहत होती है और पूरा ट्रैफिक का कबाड़ा हो जाता है। इसके साथ ही मेट्रो के अधिकारियों ने शिवाजी मार्केट के दोनों ओर के फुटपाथ भी बंद कर वहां काम शुरू कर दिया है। अब फुटपाथ बंद होने से पैदल चलने वाले भी 8 फीट की सडक़ से ही गुजर रहे हैं। ऐसे में वहां की ट्रैफिक व्यवस्था और बिगड़ रही है। एमजी रोड थाने के पुलिसकर्मियों को रोज शाम को वहां यातायात सुधारने के लिए मोर्चा संभालना पड़ता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved