
कल लगातार तीसरे सप्ताह संभाला यातायात
इंदौर। बीते तीन हफ्तों से लगातार इंदौर (Indore) यातायात पुलिस (Traffic Police) एनसीसी कैडेट्स (NCC Cadets) को यातायात प्रबंधन ( traffic management) के बेसिक गुर सीखाकर उन्हें यातायात संभालने का मौका दे रही है। कल शाम भी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की उपस्थिति में कैडेट्स ने यातायात संभालने के साथ नियम पालन की समझाइश दी।
यातायात पुलिस के एडिशनल डीसीपी (पूर्व) विक्रम सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में 9 एमपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ ने शाम के सप्ताहंत के पीक अवर्स में 3 घंटे यातायात संचालन किया। प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कैडेट्स ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत नियम पालन करके की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि यातायात संकेतों का पालन कर, रेड लाइट सिग्नल पर रूककर, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाकर आप खुद के साथ ही दूसरों की सुरक्षा का ध्यान भी रखते हैं। उल्लेखनीय है कि एनसीसी की विभिन्न इकाई इन दिनों इस प्रशिक्षण के लिए आ रही हैं। वे आगे भी इसी तरह यातायात पुलिस के साथ मिलकर प्रबंधन में योगदान देंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved