img-fluid

इन्दौर: 63.50 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

October 01, 2026

– 2856 रुपए से बढ़कर 2919.50 रुपए का हुआ एक सिलेंडर
– अगस्त में 194 रुपए की बड़ी कटौती के बाद लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम

इन्दौर। हर क्षेत्र में बढ़ती महंगाई (Dearness) के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial gas cylinder) ने भी एक बार फिर झटका दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (Price) एक बार फिर बढ़ गए हैं। तेल कम्पनियों ने आज से 19 किलो वाले सामान्य कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 63.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। इंदौर में आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 2919.50 रुपए में मिलेगा।


  • उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने सितंबर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 9.50 रुपए बढ़ाए थे। इसके बाद सादे सिलेंडर की कीमत 2856 रुपए हो गई थी। इसे एक बार फिर बढ़ाते हुए आज से 2919.50 रुपए कर दिया गया है, यानी एक साथ कीमत में 63.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने आज सुबह से ही नए दाम लागू किए हैं।

    होटल-रेस्टोरेंट से लेकर उद्योगों पर असर
    कमर्शियल गैस का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, केटरिंग, मिठाई दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ उद्योगों में भी होता है। ऐसे में सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की गैस लागत बढ़ेगी। अधिक सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों पर महीने की कुल लागत में इसका असर ज्यादा दिखाई देगा। इसका सीधा असर महंगाई के रूप में आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंचेगा।

    जून के मुकाबले अब भी 303 रुपए सस्ता
    इस साल 1 जून को इंदौर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3222.50 रुपए थी। इस समय युद्ध के चलते गैस की सप्लाई प्रभावित होने से दाम में अचानक उछाल आया था। इसके बाद जुलाई में दाम कम हुए थे, लेकिन अगस्त और सितंबर में सिलेंडरों की कीमत फिर बढ़ी है। अक्टूबर में नया भाव 2919.50 रुपए होने के बावजूद यह जून के मुकाबले 303 रुपए सस्ता है।

    एक्ट्रा तेज भी 64 रुपए महंगा हुआ
    इंडेन गैस के प्रमुख डीलर अलावा इंडेन के संचालक महेश वर्मा ने बताया कि सामान्य गैस सिलेंडर के साथ ही अधिक ऊर्जा क्षमता वाले एक्स्ट्रा तेज गैस सिलेंडर की कीमत में भी 64 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में जहां एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर 2878 का था, वहीं आज से यह बढ़कर 2942 रुपए का हो गया है।

    Share:

  • बुध का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन: राहु के स्वाति नक्षत्र में आज से बुध की एंट्री 6 राशियों के करियर और कारोबार में दिखेंगे शुभ संकेत

    Thu Oct 1 , 2026
    नई दिल्ली। (Budh Nakshatra Parivartan 2026) ज्योतिष(Astrology) के नजरिए से अक्टूबर की शुरुआत को खास बनाने वाला है। 1 अक्टूबर 2026 को बुध ग्रह तुला राशि (Mercury in Libra)में रहते हुए राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि वाणी व्यापार गणना तर्क और संवाद का कारक माना जाता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved