img-fluid

इन्दौर: बहन को तीर्थ लेकर गई बड़ी बहन साथ न लौट सकी, बेटा आखिरी बार बात करने के लिए गिड़गिड़ाता रहा

November 04, 2025

भेरू घाट के घायलों में 8 मरीज एमवाय में भर्ती

इन्दौर। बहन (sister) के परिवार के साथ ओंकारेश्वर (Omkareshwar) के दर्शन करने पहुंची इंदौर (Indore) की अनिता साथ घर नहीं लौट सकी। बेटे विनीत ने बताया कि देर रात अस्पताल से फोन पहुंचा, लेकिन मां से आखिरी बार बात भी नहीं कर सका। वह डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ाता रहा कि मेरी मां को बचा लो। डॉक्टर के आधा घंटे तक सीपीआर देने के बावजूद भी उक्त महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। बहन की मौत से दुखी सरला व चिन्तेश राव भी आज सुबह छुट्टी कराकर घर चले गए। हालांकि दंपति को गंभीर चोट आई थी। देर रात दोनों के एक्सरे और प्राथमिक उपचार किए गए, लेकिन वे सुबह घर के लिए रवाना हो गए।


भेरूघाट में बस खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत और 13 घायलों का एमवाय में उपचार देर रात से चल रहा है। इनमें से अब आठ मरीज ही इलाजरत हैं। सुबह 5 बजे 2 मरीजो को जहां छुट्टी दे दी गई, वहीं दो मरीज अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए लामा लेकर चले गए। अन्य मरीजों को अभी निगरानी में रखा गया है। ज्ञात हो कि भेरूघाट बस हादसे में घायलों से कलेक्टर ने मुलाकात की थी, वहीं मुख्यमंत्री ने दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार दो मरीजों को हड्डियों में चोट हैं, वहीं चार मरीज स्टेबल बताया जा रहे हैं। 17 साल का प्रियांशु, जो की सूरत गुजरात का रहने वाला है, वहीं 40 साल के नवल किशोर व नेहा सर्वेश मणिपुर के रहवासी हैं, जिन्हें आईसीयू में रखकर निगरानी में रखा गया है। खंडवा निवासी रामकिशोर लामा लेकर अन्य अस्पताल में इलाज के लिए रवाना हो गए हैं।

13 साल की मासूम की आंखों की रोशनी गई
सिर में चोट लगने की वजह से पिता के साथ सफर कर रही 13 साल की मासूम अब शायद इस दुनिया को नहीं देख सकेगी। देर रात अचानक उसे दिखना बंद हो गया। पुणे महाराष्ट्र निवासी कबीर पिता विजय के सिर में चोट लगने की वजह आंखों की रोशनी जा चुकी है। अधीक्षक डॉक्टर वसंत निगवाल के अनुसार आज सुबह सीटी स्कैन किया जा रहा है। न्यूरो विभाग के डॉक्टर द्वारा इसकी जांच की जाएगी, वहीं आंखों की रोशनी जाने के कारण जानकर इलाज किया जाएगा। यदि सर्जरी की आवश्यकता हुई तो तुरंत डॉक्टर इस पर निर्णय लेंगे।

Share:

  • इंदौर: दोपहर में इलाज के लिए तेंदुए को चिडिय़ाघर भेजा, फिर शिकारियों की तलाश में पहुंची टीम

    Tue Nov 4 , 2025
    इंदौर। कल तेंदुए (Leopard ) के फंसे होने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचने के बाद उसे ट्रेंक्यूलाइज (बेहोश) कर फंदे से निकालने के लिए रेस्क्यू टीम (rescue team) को इस ऑपरेशन (operation) में लगभग 45 मिनट का समय लगा। इलाज के लिए उसे कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (zoo) इंदौर लाने के बाद शाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved