img-fluid

इंदौर: फूटी कोठी शराब दुकान पर प्रधान आरक्षक का हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल डीसीपी ने किया निलंबित

July 31, 2026

इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित फूटी कोठी शराब दुकान पर एक प्रधान आरक्षक द्वारा हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक तन्मय सिंह तोमर को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एसीपी अन्नपूर्णा को सौंपी गई है।


  • दरअसल इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की फूटी कोठी शराब दुकान पर पुलिस विभाग के खुफिया शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक तन्मय सिंह तोमर द्वारा शराब दुकान कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रधान आरक्षक दुकान के बाहर और अंदर कर्मचारियों से विवाद करते और काउंटर के भीतर घुसकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद किसी सामान की खरीद और उसके भुगतान को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

    आरोप है कि प्रधान आरक्षक ने वीडियो बना रहे एक एजेंट को थप्पड़ भी मार दिया। घटना के दौरान उसके साथ कुछ अन्य लोगों के मौजूद होने की भी जानकारी सामने आई है। मामले का संज्ञान लेते हुए जोन-4 के पुलिस उपायुक्त ने आरोपी प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे घटनाक्रम की प्रारंभिक जांच सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा को सौंपी गई है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • Rivocasino.ink - Hochwertige Geldspielautomaten und lukrative Bonusprogramme

    Fri Jul 31 , 2026
    Online-Casinos erfreuen sich wachsender Beliebtheit, und unter den vielen Anbietern sticht eine Seite besonders hervor. Spieler finden hier eine beeindruckende Auswahl an Slots sowie attraktive Bonusangebote, die das Spielerlebnis auf ein neues Niveau heben. Willkommen bei Rivocasino.ink – Ihr Online Casino Erlebnis Die Sphäre der Online-Casinos stellt zur Verfügung Spielern aus Deutschland eine faszinierende Möglichkeit, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved