
इन्दौर। हाईलिंक सिटी ( Highlink City) के पास भीषण सडक़ हादसा (Horrific Accident) हो गया, जिसमें बाइक सवार (Biker) एक परिवार को डम्पर (Dumper) ने कूचल दिया। घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।
ग्राम कलारिया का रहने वाले अशोक देवड़ा, पत्नी अनिता, बेटा रोहन और सालभर की बेटी के साथ बाईक से धार रोड पर जा रहा था, तभी हाईलिंक सिटी के मुख्य मार्ग के सामने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद अशोक की बाइक का संतुलन बिगड़ा और वे गिर गए। अनिता अपने बच्चों के साथ सडक़ की और से गिरी और उन पर से टैंकर का पहिया कुचलकर निकल गया। घटना में अनिता सहित उसके दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सडक़ की दूसरी और गिरे अशोक को भी चोटें आई है। उधर खुड़ैल इलाके में दूध व्यवसायी ईश्वर चौधरी, निवासी दूधिया की भी सडक़ हादसे में मौत हो गई, वह दूध लेने के लिए डेयरी पर जा रहा था। उसे एक वाहन वाले ने टक्कर मार दी, जिससे वह सडक़ पर गिर गया और गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई।