
इंदौर. इंदौर (Indore) में साइबर ठगों (Cyber fraudsters) द्वारा त्योहारों के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग (shopping online) के नाम पर ठगी की जा रही है। दिवाली की खरीदारी के पार्सल का पता अपडेट करने का झांसा देकर एक गृहणी से 78 हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को 75 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील की है।
दरअसल, पीड़िता ने दिवाली के लिए ऑनलाइन खरीदारी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को डिलीवरी बॉय बताते हुए महिला को फोन किया और पार्सल का पता गलत होने की बात कही। पता अपडेट करने के बहाने आरोपी ने महिला के मोबाइल पर एपीके फाइल या लिंक भेजा। जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक किया, उनके चार अलग-अलग बैंक खातों से कुल 78 हजार रुपये निकल गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर हुई रकम को फ्रीज कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश से 75 हजार रुपये पीड़िता के खाते में वापस करवाए गए।
राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved