img-fluid

इन्दौर: दो घंटे होगी लाइव परफार्मेंस, 1 घंटा बोलेंगे राहुल गांधी

September 12, 2026

प्रसिद्ध गायक लशकरी और राघव युवाओं में धूम मचाएंगे
इन्दौर। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ (‘Echoes of Students’) में देश के दो प्रसिद्ध गायक लश्करी और राघव चैतन्य (Lashkari and Raghav Chaitanya) अपनी प्रस्तुति देंगे। करीब दो घंटे तक दोनों कलाकार राहुल गांधी के आने के पहले स्टेज पर अपनी लाइव परफार्मेंस से युवाओं में धूम मचाने आ रहे हैं। इसके बाद अंत में एक घंटे तक राहुल गांधी युवाओं से बात करेंगे।


  • रीजनल पार्क के सामने का मैदान फाइनल होने के बाद कांग्रेस ने इसे भारत जोड़ो मैदान का नाम दिया है। कांग्रेस चाह रही है कि तीन दिन के अलावा उसे एक-दो दिन पहले ग्राउंड मिल जाए, ताकि सारी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से हो सकें। 19 सितंबर को राहुल गांधी के आने के पहले युवा गायक लश्करी और राघव चैतन्य मंच पर अपनी परफार्मेंस देंगे। दोनों युवा गायक युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं। करीब दो घंटे तक लाइव परफार्मेंस का दौर चलेगा और राहुल गांधी इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे। अभी तक राहुल गांधी करीब एक घंटे तक युवाओं से संवाद करते हैं, लेकिन संख्या देखकर समय और बढ़ाया जा सकता है। हालांकि राहुल गांधी के 19 सितंबर को ही वापस लौटने की संभावना है। अगर कार्यक्रम लेट होता है तो वे दूसरे दिन सुबह इंदौर से रवाना होंगे। कल केबी बायजू के साथ राहुल गांधी की टीम के सुशांत मिश्रा और मनोज त्यागी ने भी कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। कल मीटिंग लेने के बाद वे दिल्ली लौट गए हैं। इसके बाद राहुल की टीम के कुछ सदस्य और आने वाले हैं, जो कार्यक्रम होने तक यहीं रहेंगे।

    बड़ा सवाल…मात्र दो दिन में राहुल के कार्यक्रम की तैयारी कैसे होगी?
    कांग्रेस ने जिस दिन से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के रजिस्ट्रेशन शुरू किए थे, उस दिन से ही रीजनल पार्क के सामने के मैदान का नाम स्थान के रूप में तय कर दिया था, लेकिन तमाम अडंग़ों के चलते उसे स्थान नहीं मिल पा रहा था। अब आईडीए ने सशर्त तीन दिन के लिए अपने ग्राउंड का उपयोग करने की मंजूरी दे दी है, लेकिन सवाल यह उठता है कि इन तीन दिनों में कार्यक्रम की तैयारी कैसे हो पाएगी, जबकि तीसरे दिन तो कार्यक्रम ही है। ऐसे में मात्र दो दिन तैयारी के लिए मिलेंगे, जिसमें बड़ा भारी डोम लगाना और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।

    Share:

  • 15 साल बाद फिर विस्थापन का डर, PM पैकेज कर्मचारियों ने गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षित माहौल की अपील की

    Sat Sep 12 , 2026
    नई दिल्ली ।कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज (Prime Minister Rehabilitation Package) के तहत काम कर रहे कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) कर्मचारियों ने बढ़ती धमकियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर सुरक्षा (Security) को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे करीब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved