img-fluid

इंदौर: राऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.20 लाख के अवैध पटाखे जब्त….

November 06, 2026

  • घनी आबादी के मकान में छिपाकर रखा था फटाखों का भंडार…
  • आरोपी नौसाद मंसूरी गिरफ्तार….

इंदौर. इंदौर (Indore) में अवैध पटाखों (illegal firecrackers) के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस (police) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राऊ थाना पुलिस ने घनी आबादी वाले कुमार मोहल्ले में एक रिहाइशी मकान पर दबिश देकर करीब 2 लाख 20 हजार रुपये कीमत के अवैध पटाखे जब्त (seized) किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले हीरानगर और बाणगंगा थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।


  • जानकारी के अनुसार, राऊ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुमार मोहल्ले के एक आवासीय मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में बड़ी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे हुए मिले। पुलिस ने मौके से नौसाद मंसूरी, पिता हाजी मोहम्मद नियाज, निवासी कुमार मोहल्ला, राऊ को हिरासत में लिया। पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस एवं वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराते हुए करीब 2 लाख 20 हजार रुपये कीमत के पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9B और बीएनएस की धारा 288 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    Share:

  • नेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ी बगावत की आहट, फारूक और उमर के सामने विधायक रखेंगे 10 सूत्री मांगों का सख्त खाका

    Fri Nov 6 , 2026
    नई दिल्ली ।जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) में कैबिनेट विस्तार के बाद शुरू हुआ आंतरिक विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पार्टी के नाराज विधायकों और शीर्ष नेतृत्व के बीच शुक्रवार, 6 नवंबर को श्रीनगर (Srinagar) में महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। सुबह 10:30 बजे होने वाली इस मुलाकात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved