img-fluid

इंदौर: नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट जब्त

July 20, 2026

इंदौर। इंदौर में नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रों के साथ बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। विजयनगर पुलिस ने ऑर्बिट मॉल स्थित अल्फ़ा कंसल्टेंसी के संचालक मयंक सराफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10वीं और 12वीं की 313 छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट बरामद की हैं। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर छात्रों से दस्तावेज जमा कराए जाते थे और बाद में उन्हें लौटाने के बदले हजारों रुपये की मांग की जाती थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।


  • दरअसल इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी मयंक सराफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑर्बिट मॉल स्थित अल्फ़ा कंसल्टेंसी के नाम से युवाओं को रोजगार दिलाने का झांसा देता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह छात्रों से 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट जमा कराता था और बाद में उन्हें वापस देने के लिए प्रति मार्कशीट 5 हजार से 10 हजार रुपये तक की मांग करता था। शिकायत के अनुसार, रुपये नहीं देने पर छात्रों को जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 313 छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब बरामद दस्तावेजों के आधार पर अन्य पीड़ित छात्रों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा कितने छात्रों से इसी तरह वसूली की गई है।

    Share:

  • जबलपुर की अस्मिता फिर खंडित हुई और सब चुप हैं...!

    Mon Jul 20 , 2026
    जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के बंटवारे से जनता में घनघोर निराशा, संगठन आज करेंगे विरोध-प्रदर्शन, राजनीतिक खामोशी पर गहरा प्रश्न चिन्ह जबलपुर। मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के विखंडन को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जबलपुर शहर में एक बार फिर गहरी निराशा और प्रशासनिक उपेक्षा का माहौल बन गया है। निराशा इस बात की ज्यादा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved