img-fluid

इन्दौर : पारे ने की पिछले साल की सबसे ठंडी रात की बराबरी

November 20, 2024

  • सीजन में पहली बार पारा 14.6 डिग्री पर पहुंचा
  • यह पिछले साल नवंबर में दर्ज सबसे कम तापमान के बराबर
  • दिन का तापमान भी गिरा, पहली बार सामान्य से 3 डिग्री नीचे पहुंचा

इंदौर। शहर (Indore) में ठंड (Cold) ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कल रात सीजन (Season) में पहली बार पारा 14.6 डिग्री (14.6 degrees) पर पहुंच गया। इसके साथ ही कल की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात (coldest night) बन गई। खास बात यह है कि यह तापमान पिछले साल नवंबर में दर्ज सबसे कम तापमान (Temperature) के बराबर था, जो 27 नवंबर 2023 की रात को दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना को देखते हुए पिछले साल के साथ ही कई और सालों के रिकार्ड टूटना तय नजर आ रहा है।



विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसो की अपेक्षा 2.3 डिग्री कम था। यह भी इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसो रात की अपेक्षा 0.9 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले साल नवंबर में दर्ज सबसे कम तापमान 14.6 डिग्री ही था, जिसकी कल रात बराबरी हुई है। इस दौरान हवाओं का रुख पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रहा। इस दौरान हवाओं की गति 21 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। ठंड बढऩे के साथ ही सुबह कोहरा भी बढऩे लगा है, जिससे सुबह दृश्यता भी गिरकर 1100 मीटर तक ही रह गई थी।

और गिरेगा रात का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर में हिमालय की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण इंदौर के तापमान में गिरावट आई है। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी। आज ही पारा 13 डिग्री के करीब जाने की संभावना है। वहीं कल और परसो यह 12 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद माह के अंत तक यह 12 से 13 डिग्री बीच ही रहने की संभावना है, जिससे रात और सुबह ठंड का अहसास और बढ़ेगा।

एक नजर पिछले 10 साल में नवंबर के मौसम पर
वर्ष न्यूनतम तापमान तारीख
2014 13.4 25,26,29,30
2015 13.8 21
2016 12 26
2017 11 27
2018 12.7 26
2019 14.2 18
2020 11.7 29
2021 13.5 15
2022 11.2 26
2023 14.6 27
2024 14.6 20
(जानकारी मौसम
विभाग के मुताबिक)

Share:

Indore: कार से एमडी ड्रग्स लेकर आए राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

Wed Nov 20 , 2024
इंदौर। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने इंदौर (Indore) में एक पैडलर (Paddler) को कार से एमडी ड्रग्स (MD drugs) की डिलिवरी देने आए दो तस्करों (Two smugglers) और पैडलर को गिरफ्तार किया। इनसे लाखों रुपए की एमडी जब्त की गई। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
बुधवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved