img-fluid

इंदौर: सराफा चौपाटी में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवकों में कुर्सियों से मारपीट 

June 09, 2026

इंदौर। इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र स्थित सराफा चौपाटी में देर रात मामूली विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला करते नजर आ रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही सराफा पुलिस ने मारपीट में शामिल युवकों को हिरासत में ले लिया है।


  • दरअसल इंदौर की सराफा चौपाटी में देर रात खाने-पीने के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जिसमें हाथ धोने के दौरान छिटे उड़ने की बात पर शुरू हुआ वह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला करने लगे। घटना के दौरान चौपाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते और हमला करते साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सराफा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है।

    Share:

  • ED के निशाने पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

    Tue Jun 9 , 2026
    तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से जुड़ी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को किए गए भुगतानों से जुड़ा हुआ है। हाल ही में कोच्चि में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved