img-fluid

इंदौर : रात का तापमान गिरा, ठंड का असर बढ़ेगा

December 08, 2024

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर

इंदौर। उत्तर भारत (North India) में हुई बर्फबारी (Snowfall) और आ रही ठंडी हवाओं (Cold Winds) के असर ने परसों रात के मुकाबले कल रात के तापमान (temperature) को कम कर दिया है। कल रात का तापमान 2 डिग्री गिरा है। अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगा, जिससे ठंड का असर भी बढ़ेगा।



लगातार तापमान में उतार चढ़ाव के बीच कल दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल रात का तापमान परसों के मुकाबले 2 डिग्री गिरा और 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने कल ही बताया था कि अब लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाले दो-तीन दिन में रात का तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है, जिससे शहर शीतलहर की चपेट में आ सकता है। हालांकि रोज मौसम का मिजाज बदलने से लोग परेशान हैं। कुछ लोग सुबह की ठंड को देखकर गर्म कपड़े पहनकर आते हैं और दोपहर में गर्मी बढऩे से गर्म कपड़े हगाथों में लटक जाते हैं.

Share:

सुबह-सुबह साइकिल चलाते 56 दुकान जा पहुंचे दिलजीत

Sun Dec 8 , 2024
इन्दौर। इंदौरियों का दिल जीतने आए दिलजीत ने आज सुबह पौ फटते ही इंदौर की 56 दुकान पर जाकर पोहे का स्वाद चखा और पलासिया सेल्फी पॉइंट से इंदौरियों को साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया। जैसे ही फैंस को पता चला कि शहर में तफरीह करने उनके पसंदीदा सिंगर निकले है, तो […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
गुरुवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved