इंदौर न्यूज़ (Indore News)

INDORE : 13 लाख लेकर भी प्लॉट नहीं दिया, मुंबई में फरियादी पर ही दर्ज करवा दिया केस

इंदौर। 13 लाख रुपए लेकर भी प्लॉट (plot) नहीं देने वाले दो बिल्डरों (builders) के खिलाफ भंवरकुआं पुलिस (bhanwarkuan police) ने कल धोखाधड़ी (fraud) का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्लॉट (plot) के पैसे नहीं लौटाना पड़ें, इसके चलते आरोपियों ने फरियादी के खिलाफ भी मुंबई (mumbai) में वसूली का केस दर्ज करवा दिया था। हालांकि उसमें खात्मा हो गया। आरोपियों ने कुछ और लोगों के साथ भी प्लॉट (plot) के नाम पर धोखाधड़ी की है। इसके चलते उनके खिलाफ कुछ और केस दर्ज हो सकते हैं।


कल भंवरकुआं पुलिस ने कटलरी व्यापारी महेश राठी की रिपोर्ट पर परियानी बिल्डर के मालिक राज परियानी और मुकेश परियानी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। देर रात पुलिस ने मुकेश को हिरासत में ले लिया। राठी ने बताया कि उसने 2015 में शिवकुटी में 13 लाख रुपए में एक हजार वर्गफीट का प्लॉट (plot)  खरीदा था, लेकिन इन लोगों ने काफी दिनों तक उसका कब्जा नहीं दिया। इसी बीच उसे पता चला कि यह प्लॉट (plot) आरोपियों ने किसी और को बेच दिया है। इस पर वह उनके पास पहुंचा और कहा कि या तो प्लॉट (plot) दें या फिर पैसा वापस करें, लेकिन दोनों ने पैसा देने से मना कर दिया। जब उसने पुलिस में जाने की बात कही तो मुकेश ने राठी के खिलाफ मुंबई (mumbai)  के कल्याण थाने में वसूली के लिए धमकी का केस दर्ज करवा दिया। हालांकि इस मामले में बाद में खात्मा हो गया। आरोपियों ने उसके अलावा चार-पांच लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है।

Share:

Next Post

सूप बनाने के लिए काटा था कोबरा, 20 मिनट बाद कटे फन ने डसा, शेफ की मौत

Wed Aug 25 , 2021
  नई दिल्ली: सांप के डसने से लोगों की मौत होना बेहद आम बात है, लेकिन दक्षिण चीन में एक ऐसी घटना हुई, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां एक रेस्टोरेंट में शेफ ने कोबरा सांप का सिर काटकर अलग रख दिया. इसके बाद शेफ सांप का सूप बनाने की तैयारी करने लगा, करीब […]