img-fluid

इंदौर: नेताओं से पूछे सवाल, 85 प्रतिशत नेता पास

June 01, 2026

भाजपा के इतिहास, रीति-नीति और कार्यप्रणाली को लेकर पूछे गए थे ऑनलाइन सवाल

इंदौर। भाजपा (BJP) अपने कार्यकर्ताओंं (Workers) को ट्रेनिंग (Training) तो देती है, लेकिन उनकी परीक्षा (Examination) भी लेती है। कल सभी 11 सत्र निपटने के बाद कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन प्रश्न पूछे गए, जिसके जवाब देना अनिवार्य था। शहर के वर्ग में करीब 85 प्रतिशत नेता पास (85 Percent Pass) हुए हैं। सारा डाटा प्रदेश कार्यालय में फीड हो गया है।



  • भाजपा ही केवल ऐसी पार्टी है, जो समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग तो देती ही है, साथ ही यह भी पता करती है कि इस ट्रेनिंग का कितना असर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर हुआ है। कल समाप्त हुए सत्र के बाद भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नेताओं का प्रश्नोत्तरी सत्र भी था, जिसमें उन्हें अपने मोबाइल से 20 वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देना थे। इसकी जवाबदारी आईटी प्रकोष्ठ के विक्की मित्तल को सौंपी गई थी। सभी से संगठन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सवाल पूछे गए और उन्होंने इसके जवाब दिए। प्रश्न पत्र भी इस तरह से तैयार किया गया था कि एक कार्यकर्ता का प्रश्न दूसरे के प्रश्न पत्र से अलग था। ऐसे ही करीब 1 हजार प्रश्न तैयार किए गए थे, जिसे प्रदेश कार्यालय से संगठन ऐप पर अपलोड किया गया था। वर्ग में शामिल सभी नेताओं से कल इनके जवाब लिए गए, क्योंकि संगठन का आदेश था कि हर नेता को यह परीक्षा देना अनिवार्य है। हाथोहाथ इसका रिजल्ट भी नेताओं के मोबाइल में आ गया और उसका डाटा संगठन ऐप में फीड हो गया। इंदौर शहर में करीब 85 प्रतिशत नेता इसमें पास हो गए हैं, बाकी ने भी जवाब दिए, लेकिन किसी के जवाब गलत थे तो किसी ने जवाब ही नहीं दिए। इन नेताओं से बाद में सवाल-जवाब किए जाएंगे।

    इस तरह के सवाल थे परीक्षा में
    अटलबिहारी वाजपेयी ने परमाणु परीक्षण कहां किया था?
    मीडिया प्रबंधन का एक प्रमुख उद्देश्य क्या है?
    सरल ऐप का उपयोग कौन कर सकता है?
    दरिद्रनारायण शब्द का तात्पर्य किस विचार से है?
    कौन सांस्कृतिक अतिक्रमण का एक कारण है?
    प्रत्येक प्रेस कान्फ्रेंस या बहस से पहले चर्चा के मुख्य बिंदुओं को किसके अनुरूप रखना चाहिए?
    बैठक का एजेंडा पहले से तय करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    भारत के सभ्यतागत विकास के आधार पर भाजपा द्वारा अपनाई गई मूल विचारधारा क्या है?

    Share:

  • बार-बार पड़ते हैं बीमार? समझिए विटामिन-सी और विटामिन-डी में कौन है इम्युनिटी का असली हीरो

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली। मौसम बदलते(weather changes) ही सर्दी-जुकाम(cold or flu)होना, बार-बार संक्रमण (frequent infections)की चपेट में आना, जल्दी थक जाना और शरीर में कमजोरी महसूस होना अक्सर कमजोर इम्युनिटी(immunity) के संकेत माने जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में लोगों के बीच रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। खासकर कोरोना महामारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved