img-fluid

इंदौर: नई कॉलोनियों में अब रिचार्ज पॉइंट अनिवार्य जांच के बाद ही मिलेगा कम्प्लीशन सर्टिफिकेट

June 30, 2026

20 से 22 फीट गहरे रिचार्ज पॉइंट बनेंगे, भूजल संरक्षण के लिए लिया फैसला

इंदौर। लगातार गिरते भूजल स्तर (Groundwater level) को देखते हुए प्रशासन ने सभी नई कॉलोनियों (colonies) में 20 से 25 फीट के रिचार्ज पॉइंट (Recharge points) बनाना अनिवार्य कर दिया है। इन रिचार्ज पॉइंट की गुणवत्ता और उनकी कार्यक्षमता की जांच के बाद ही संबंधित कॉलोनी को कम्प्लीशन सर्टिफिकेट (completion certificate) जारी किया जाएगा।



  • हाल ही में प्रशासन ने प्रत्येक कॉलोनी में ओवरहेड वाटर टैंक के नीचे ही अंडरग्राउंड टैंक बनाने के निर्देश जारी किए गए थे। अब पानी के संरक्षण के लिए भी कॉलोनी से कार्रवाई शुरू कर दी है। किसी भी निर्माण के बाद कम्प्लीशन सर्टिफिकेट तभी दिया जाएगा, जब क्षेत्र में 20 से 25 फीट के रिचार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। कॉलोनी सेल प्रभारी अधिकारी रोशनी पाटीदार ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में नई आवासीय कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं, लेकिन भूजल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है, जिसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य के अनुसार बारिश का अधिकांश पानी वर्तमान में नालों के माध्यम से बहकर व्यर्थ चला जाता है, जिससे भूजल का पर्याप्त पुनर्भरण नहीं हो पाता। इसी स्थिति को सुधारने के लिए प्रत्येक नई कॉलोनी में 20 से 22 फीट रिचार्ज पॉइंट बनाए जाएंगे, ताकि वर्षा जल सीधे जमीन के भीतर पहुंचकर भूजल स्तर बढ़ाने में मदद कर सके।

    सिर्फ औपचारिकता नहीं चलेगी
    विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल औपचारिक निर्माण पर्याप्त नहीं होगा। कॉलोनी विकसित करने वाले बिल्डर और डेवलपर को निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप रिचार्ज पॉइंट तैयार करने होंगे। विभागीय अधिकारी स्थल पर पहुंचकर उनकी गुणवत्ता, गहराई और उपयोगिता की जांच करेंगे। सभी मानक पूरे होने के बाद ही कॉलोनी को कम्प्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। यदि किसी कॉलोनी में रिचार्ज पॉइंट निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जाएगा ।

    Share:

  • जीत के साथ विदाई का सपना टूटा बेन स्टोक्स का आखिरी मैच हारा इंग्लैंड न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

    Tue Jun 30 , 2026
    नई दिल्ली। इंग्लैंड के महान (England’s legendary)ऑलराउंडर बेन स्टोक्स(all-rounder Ben Stokes) का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर(international cricket career) यादगार जीत के बजाय निराशाजनक हार के साथ समाप्त हुआ। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved