इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर: साक्षी बनी शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

इंदौर। आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Congress President Kamal Nath) ने संगठन की मजबूती के लिए महिला कांग्रेस अध्यक्ष (Mahila Congress President) पद पर काबिज जय तिवारी (Jai Tiwari) को हटाते हुए महिला कांग्रेस नेत्री साक्षी शुक्ला डागा (Sakshi Shukla Daga) को नियुक्त किया है।


लम्बे समय से इस पद को लेकर कई बार शहर की महिला नेत्रियों ने मोर्चा खोलते हुए तिवारी का विरोध किया था। अभी हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को हटाया था और अरविंद बागड़ी को शहर की कमान सौपी थी। अरविंद बागड़ी के विरोध के बाद फैसले को होल्ड किया गया था, जिसके बाद से शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद खटाई में पड़ा हुआ है। साक्षी शुल्का की नियुक्ति को कांग्रेसियों ने स्वर्गीय अनिल शुक्ला को कांग्रेस की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि देना बताया है

Share:

Next Post

तेजस्वी यादव से शराबबंदी कानून वापस लेने की मांग की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने

Sat Jan 28 , 2023
गया । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Bihar Chief Minister) जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बिहार के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister of Bihar) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से शराबबंदी कानून वापस लेने की (To Withdraw the Prohibition Law) मांग की (Demanded) । उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समझाने के लिए […]