img-fluid

इन्दौर: समर कैप में बच्चियों को बेड टच करने वाला स्कूल का वार्डन गिरफ्तार

May 15, 2026

  • छेडछाड़ और पास्को एक्ट में पुलिस ने दर्ज किया केस, बच्चियों के लिए बयान

इन्दौर। आईपीएस एकेडमी में चल रहे समर कैम्प में बच्चियों से बेड टच का मामला सामने आया था। इसको लेकर हंगामे की स्थित बन गई थी। देर रात पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्रनगर पुलिस के अनुसार आईपीएस एकेडमी में कुछ समय से एक समर कैम्प चल रहा है। इसमें शहर के अलावा बाहर से भी कई बच्चियां आई हुई है। कल एक बाहर से आई बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को बताया कि यहां एक टीचर उसको रोजाना बेड टच कर रहा है। हर बार मौका देखकर हरकत करता है। इसके बाद वह रोने लगी। परिवार ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को इंदौर में फोन कर वहां जाने को कहा।


  • ये वहां पहुंचे तो हंगामे की स्थित बन गई। पहले तो एकेडमी से जुडे लोगों ने पल्ला झाडऩे का प्रयास किया और बोला की उस टीचर को निकाल दिया है, लेकिन जब मामला राजेंद्रनगर पुलिस तक पहुंचा तो देर रात पुलिस टीम वहां पहुंची। टीआई यशवंत बड़ोले ने बताया कि देर रात पुलिस ने इस मामले में टीचर और वार्डन विनोद शर्मा निवासी राम-रहीम कॉलोनी राऊ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस ने छेडछाड़ और पास्को एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम आज कुछ और बच्चियों के भी बयान लेगी। वहीं पुलिस का कहना है कि उसका कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड तो नहीं मिला है, लेकिन इसकी जांच की जा रही है।

    Share:

  • भोजशाला आदेश के मद्देनजर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा

    Fri May 15 , 2026
    राजबाड़ा से लेकर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात, लम्बी सुनवाई केबाद हाईकोर्ट के फैसले का सभी को है इंतजार इंदौर। वर्षों पूर्व अयोध्या में राम मंदिर मामले को लेकर चलने वाली अदालती और अन्य कार्रवाई के चलते देशभर में सुरक्षा व्यवस्था रहती थी। उसी तरह का नजारा आज इंदौर में देखा गया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved